केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर : भारतीय जनता पार्टी का 10 दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान प्रारम्भ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य एवं उपलब्धियों को घर घर पहुचाने के लिए 10 दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान प्रारम्भ किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की नव वर्ष सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं इन 9 वर्षों में जहां गरीबों के जीवन स्तर उठाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए एवं विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाई गई वही इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अमूल दूध परिवर्तन हुए हैं साथ ही वैश्विक परिदृश्य में भी देश साख बढ़ी है। भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों के द्वारा गरीबों किसानों महिलाओं युवाओं जनजाति वर्ग के साथ ही समाज के हर वर्ग क्षेत्र के विकास के लिए उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो कोई भूखा ना रहे सबको शिक्षा मिले सबको चिकित्सा मिले इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं सरकारों के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक घर तक जाएंगे एवं लोगों की सरकार की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराएंगे। 10 दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान के दौरान जिले के सभी 2013 बूथों के प्रत्येक घर तक कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यो को बताया जाएगा।भाजपा मीडिया सह प्रभारी विवेक पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा सेमरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 131 अंबा से किया गया जहां जिलाध्यक्ष ने घर घर जाकर सम्पर्क कर जनता को सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लोगों को सौंपा इस अवसर अभियान के लोकसभा संयोजक उमाशंकर पटेल, जिलाकोषाध्यक्ष संतोष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अनिल द्विवेदी, जिलासंयोजक सोसल मीडिया क्रांतिवीर सिंह, विधानसभा संयोजक दयानन्द तिवारी, बूथ अध्यक्ष प्रेमलाल पाण्डेय सहित बूथ समिति सदस्य उपस्थित रहे।अभियान के प्रथम दिवस प्रदेश मंत्री राजेश पांडे सिमरिया विधानसभा की बूथ क्रमांक 30, रीवा विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 111, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह गुढ विधानसभा के बूथ क्रमांक 1 एक, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सिरमौर विधानसभा के बूथ क्रमांक 235, त्योंथर विधायक श्याम लाल द्विवेदी त्योंथर विधानसभा की बूथ क्रमांक 178, सिमरिया विधायक के पी त्रिपाठी सिमरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 51, जिला उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी सिमरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 155, जिला महामंत्री पूर्व महापौर ममता गुप्ता रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 70 में जनसंपर्क कर घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनाया इसके साथ ही पार्टी के जिले के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के पदाधिकारी मतदान केंद्रों के त्रिदेव ने अभियान के तहत अपने अपने बूथों पर सम्पर्क कर लोगों से सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यो पर चर्चा की व पत्रक वितरित किए।