केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाएंगे कार्यकर्ता:डॉ अजय सिंह
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मार्गदर्शन में 30 मई से 30 जून तक चलाए जाने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज दिनांक 20 जून से जिले में महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ होगा। इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक विविध प्रकार के कार्यक्रमों का का आयोजन किया गया इसमें विधानसभा स्तर पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन ,हितग्राही सम्मेलन ,वरिष्ठ नेता संवाद कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के दिशानिर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में 20 जून से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में रीवा जिले में भी यह अभियान चलेगा। जिलाध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह ने इस अभियान के संबंध में कहा कि इसके माध्यम से केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का काम पार्टी कार्यकर्ता करेंगे ।इन 10 दिनों में पार्टी कार्यकर्ता रीवा जिले के सभी 2013 बूथों के घर घर जाकर लोगों को मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। अभियान में पार्टी के बूथ अध्यक्ष से लेकर बूथ समिति के माननीय सदस्य , शक्ति केंद्र पदाधिकारी ,मंडल के पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी के सभी प्रकार के जनप्रतिनिधि पंच से लेकर सांसद तक अभियान में भाग लेंगे एवं जिले में घर घर जाएंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 20 तारीख को जिला अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह सेमरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 231 अम्बा, प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय सेमरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 30 सेमरिया,रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 111 अमहिया, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह सिरमौर विधानसभा के बूथ क्रमांक 235 दुलहरा, त्यौंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी विधानसभा के बूथ क्रमांक 178 कोनी में सम्मिलित होंगे। इनके साथ ही जिले के सभी विधानसभा संयोजक अपने अपने विधानसभा के बूथों में सम्मिलित होंगे।साथ ही सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी सम्मिलित होकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। जिला उपाध्यक्ष माया सिंह पटेल गुढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 30 रामनई, उमाशंकर पटेल मनगवां विधानसभा में, कुंवर पुष्पेंद्र सिंह सिरमौर विधानसभा के बूथ क्रमांक 160 सिरमौर, संजय द्विवेदी सेमरिया विधानसभा बूथ क्रमांक 155 मझिगवां, मनीषा पाठक रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक 106,जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल देवतालाब के 108 सरई सेंगर ममता गुप्ता रीवा के वार्ड क्रमांक 12 के बूथ क्रमांक 76 ,राम जी प्रजापति मनगवां विधानसभा के पैकन गांव में बूथ क्रमांक 162 ,जिला कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी मनगवां विधानसभा के साहेबा के बूथ क्रमांक 202 ,जिला मंत्री सुनील सोहगौरा सेमरिया विधानसभा के 205, नीलू रावत रीवा विधानसभा के बूथ क्रमांक142, महेशचंद्र मिश्रा मऊगंज विधानसभा के बूथ क्रमांक 149 ,मीनाक्षी केसरवानी त्यौंथर विधानसभा के बूथ क्रमांक 67 ,प्रवीण त्रिपाठी सेमरिया विधानसभा के बूथ क्रमांक 51 में उपस्थित रहेंगे।