चाकघाट। मिली जानकारी के अनुसार स्वस्थ विभाग के जिला चिकित्साधिकारी को वित्तीय अधिकार न प्राप्त होने के कारण विभागीय कर्मचारियों का वेतन अप्रैल महीने से नहीं मिला है जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि रीवा जिले के स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों का माह अप्रैल 2023 का बेतन आज दिनाँक तक आहरित नहीं हो सका।इसके पीछे प्रशासनिक उदासीनता साफ परिलक्षित होती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 30 अप्रैल 2023 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन एन मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद सिविल सर्जन डॉ के पी गुप्ता को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है, किन्तु प्रभार मिले हुए एक माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने के पश्चात भी डी डी पावर नही मिलने के कारण सैकड़ों कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर हैं। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय महामंत्री वीरेन्द्र सिंह बाघेल ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए माँग की है कि रीवा जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का वेतन तत्काल भुगतान कराने की कार्यवाही की जाय।