नमक से भरी मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेन प्रभावित
कटनी । कटनी रेल एरिया मैनेजर कुमार सौरभ ने बताया की मुड़वारा स्टेशन और न्यू कटनी जंक्शन के बीच सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को नमक से भरी मालगाड़ी बिलासपुर रेलखंड की ओर जाते वक्त डी-रेल हो गई, जिससे 2 डिब्बे पटरी से उतर कर गिट्टियों में जा फंसी। जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल करीब 150 रेलकर्मियों की ब्रेक डाउन टीम को एक्टिव मोड में आकर घटनास्थल रवाना किया था। जिन्होंने करीब ढाई से तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मालगाड़ी के दोनों डिब्बों वापस पटरी ले आए।
जानकारी के मुताबिक न्यू कटनी जंक्शन के लाइन नंबर 7 में मालगाड़ी के बॉक्सएन बेपटरी होने से अन्य मालगाड़ी और यात्री ट्रेन करीब 2 से ढाई घंटे की देरी से चली, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि मालगाड़ी के डी रेल होने का कारण क्या था, इसकी अब तक कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जिसकी लिए रेल विभाग के द्वारा उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की बात एरिया मैनेजर द्वारा कही गई है।
इंडिगो पर सरकार का बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा उड़ानों पर चलीइंडिगो पर सरकार का बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा उड़ानों पर चली कैंची! कैंची!
चूल्हा चौका छोड़ भागी महिलाएं, लाड़ली बहना योजना में नया रजिस्ट्रेशन!, 5 दिन में 10 हजार आवेदन
भागीरथपुरा के बाद महू में दूषित पानी से लोग बीमार, 14 बच्चों को पीलिया, वाटर सैंपल रिपोर्ट नार्मल
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन बूरीतरह प्रभावित
होमवर्क करके सदन में आए सांसद... बजट सत्र पर BJP का फोकस! विपक्ष को साधने की तैयारी