प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार की 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे 30 मई से 30 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं विशेष जनसम्पर्क अभियान की श्रृंखला में गुढ विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. अजय सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमसब आज यहां गुढ विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में एकत्रित हुए है। निश्चित तौर पर नरेन्द्र मोदी जी ऐतिहासिक और अकल्पनीय कार्य के 9 वर्ष पूर्ण हुए है। निश्चित तौर पर देश के प्रधानमंत्री 9 वर्षो में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो भी एतिहासिक कार्य किये हो चाहे वह गरीब कल्याण का विषय रहा हो, चाहे आध्यामिक, चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय रहा हो चाहे वैश्विक परिदृश्य का विषय रहा हो। हर क्षेत्र में एतिहासिक कार्य हुए है। जिससे हम सब का सीना गर्व से चैड़ा होता है। अगर वैश्विक परिदृश्य की बात करें तो अस्ट्रेलिया का राष्ट्रपति यह कहता है कि मोदी इज दा बाॅस, तो उस समय वह मोदी को नही कहता है बल्कि देश की 140 करोड़ जनता जनार्दन को बाॅस कहता है। हमने किताबों में पढा तथा अपने पूर्वजों से सुनंा है कि भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। भारत विश्वगुरू हुआ करता था। पापुआगिनी के राष्ट्रपति अगर देश के प्रधानमंत्री का पैर छूकर अभिनन्दन करते है ।तो वह देश 140 करोड़ जनता जनार्दन को सम्मान देता है। यह सिर्फ इसलिए होता है कि हमने देश की बागडोर नरेन्द्र मोदी जैसे सच्चे, इमानदार, देशभक्त व्यक्ति के हाथों में सौंपी है। इन 9 वर्षो में ऐसा कोई क्षेत्र नही है जिसमें एतिहासिक कार्य न हुए हो मान. प्रधानमंत्री  कहते है कि देश का यह अमृतकाल चल रहा है। अमृतकाल हमारी जन अपेक्षाओं का, जन आकांक्षाओं को पूर्ण होने का समय है। यह समय ऐसा है कि जो हमारी पिछले शताब्दियों की आपेक्षायें और आकाक्षायें थी पूर्ण हो रही है। 5 अगस्त 2019 को जब हमारी गृह मंत्री राज्यसभा के अन्दर जाते है तब सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहों का दौर चलता है। किसी ने उस विषय की कल्पना भी नही की थी आधे घंटे के अन्दर वर्षो से चली आ रही देश की सबसे जटिल समस्या जम्मू कशमीर में लागू धारा 370 एवं 35ए समाप्त की गई। हमने सपने में भी नही सोचा था कि इतनी जटिल समस्या एक झटके में समाप्त हो जायेगी। इस देश के अन्दर पहला राजनैतिक बलिदान अगर किसी का हुआ था तो वह पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का था जिन्होंने देश की एकता एवं अखण्डता के लिए अपना बलिदान दिया। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नारा दिया करते थे कि एक देश मंे दो निशान, दो प्रधान एवं दो संविधान नही चलेंगे। इसके लिए उन्होने बलिदान दिया उसको अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाप्त किया। हमने सपने में भी नही सोचा था कि देश के अन्दर अयोध्या में कभी राम मंदिर बनेगा लोग मजाक उड़ाये करते थे कि भाजपा यह कहती है कि राम मंदिर बनायेंगे लेकिन तारीख नही बतायेंगे। हमलोगों ने कभी यह कल्पना नही की थी देश के अन्दर ऐसा समय आयेगा या ऐसा नेतृत्व आयेगा जो इस प्रकार का ऐतिहासिक निर्णय करने का हिम्मत जुटा पायंेगा। पर मा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला आने के समय लोगो ने समाज के अन्दर एक डर का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐसा माहौल बनाया गया कि देश के अन्दर कही भी एक सूई की नोक के बराबर कही कुछ नही हुआ। लोग कहते थे कि देश के अन्दर खून की नदिया बहेंगी परन्तु ऐसा कुछ नही हुआ। इसके साथ ही गरीब कल्याण के अन्तर्गत गरीबांे को राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, जैसे अनेक विषयों, अनेक क्षेत्रों में केाई ऐसा व्यक्ति नही है जो देश एवं प्रदेश की किसी भी योजना का लाभ न लिया हो। हमारी सरकार ने हमेशा से ही देश की एकता, अखण्डता, गरीब कल्याण जैसे राष्ट्रहित के कार्यो के माध्यम से कार्य करने का प्रयास किया। आने वाला समय में हम सब कार्यकर्ताओं को पूरे मनयोग के साथ एकजुट होकर लगना है आगामी चुनाव मंे प्रत्येक बूथ से 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है जिसके लिए घर घर में सम्पर्क अभियान के तहत राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का बखान कर सम्पर्क करना है। तथा सब कुछ छोड़कर आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं देश में सरकार बनाने के लिए मेहनत की पराकाष्ठा करना है। सम्मेलन में सांसद जनार्दन मिश्रा ने केंद्र सरकार तथा गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश एवं विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा की।गुढ विधानसभा में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक नागेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, विधानसभा संयोजक विशम्भरनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष माया सिंह, जिला मंत्री अशोक सिंह गहरवार, मंडल अध्यक्ष गुढ कपूरचन्द्र सोनी, गोविन्दगढ प्रदीप त्रिपाठी, रायपुर कर्चुलियान उपेन्द्र सिंह, अजजा मोर्चा अध्यक्ष तुलसीदास कोल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।