भाजपा के सदस्यता अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष के हाथों 1014 लोगों ने ली सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय सिंह का सदस्यता अभियान नगर परिषद गुढ़ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर संपर्क कर एक हजार चौदह लोगो को सदस्यता दिलाई गई विधायक प्रतिनिधि एड.अनंत कुमार गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के हाथों सदस्यता ग्रहण कर अभियान की शुरुआत की सुबह से चलाए गए उक्त सदस्यता अभियान रात्रि आठ बजे तक नियमित रूप से चला।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता जिला मंत्री राजेश कुमार गुप्ता, विश्वंभर नाथ पटेल,विधायक प्रतिनिधि गुढ़ एड.अनंत कुमार गुप्ता,मंडल अध्यक्ष कपूरचंद्र अवाधिया,विपुल प्रकाश मिश्रा,पार्षद पति आनंद यादव,सौरभ सिंह बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।नगर परिषद गुढ़ के पंद्रहो वार्डो में सदस्यता अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाया गया। फोटो लगानी है।