वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया 'देश को बांटने' का आरोप
टीएमसी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर देश को बांटने के उद्देश्य से वक्फ (संशोधन) विधेयक लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब नई सरकार बनेगी तो भाजपा द्वारा लाए गए इस वक्फ विधेयक को निष्प्रभावी करने के लिए संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक गुरुवार तड़के 12 घंटे की लंबी बहस के बाद लोकसभा में पारित हो गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, "जब मौजूदा सरकार को हटाकर नई सरकार बनेगी तो हम भाजपा द्वारा लाए गए इस वक्फ विधेयक को निष्प्रभावी करने के लिए नया संशोधन लाएंगे।"
'भाजपा का एजेंडा हमेशा "विभाजन" का रहा है'
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, "भाजपा देश को बांटने के लिए यह विधेयक लेकर आई है।" ममता बनर्जी ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उसका एजेंडा हमेशा "विभाजन" का रहा है। उन्होंने कहा, "भाजपा का एक ही उद्देश्य है, देश को बांटना। वे 'फूट डालो और राज करो' की नीति में विश्वास करते हैं।" सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने विधेयक का समर्थन किया और इसे अल्पसंख्यकों के लिए फायदेमंद बताया। वहीं विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की है और इसे "मुस्लिम विरोधी" बताया है।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की