पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का बयान: 'प्रतिशोध की राजनीति देश के लिए घातक'
जम्मू । पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता है, तब बेजुबान और असहाय लोगों को असहनीय कीमत चुकानी पड़ती है।
महबूबा की यह टिप्पणी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा सीमा पार से की गई गोलाबारी के बाद आई है। महबूबा ने पोस्ट में कहा, ‘‘पहलगाम में हुए भयावह हमले के बाद, मुझे लगा कि मैंने त्रासदी की गहराई देख ली है। लेकिन आज जब मैंने भारत-पाकिस्तान तनाव की गोलीबारी में मारे गए मासूम बच्चों की भयावह तस्वीरें देखीं, तब मुझे एहसास हुआ कि अभी और भी बुरा समय आने वाला है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘जब प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता, तब बेजुबान और असहाय लोग असहनीय कीमत चुकाते हैं, उनका छीन लिया गया भविष्य, एक ऐसा घाव है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।’’
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं
सुशासन तिहार 2026: राज्यभर में जनसमस्या निवारण शिविरों से आमजन को त्वरित राहत