आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में 7 मई 2025 क्रेडाई भोपाल की भागीदारी
आज भोपाल नगर में आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में क्रेडाई भोपाल ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। मॉक ड्रिल के विभिन्न स्थलों पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशनों को ऑनलाइन लाइव देखा गया, और संगठन के कार्यालयों व परियोजना स्थलों पर कार्यरत टीमों ने ब्लैकआउट अभ्यास में पूर्ण अनुशासन के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्रेडाई अध्यक्ष श्री शेखर पटेल द्वारा दिए गए राष्ट्र सेवा के संकल्प और त्वरित निर्माण हेतु प्रस्तावित योजना का क्रेडाई भोपाल ने पूर्ण समर्थन किया है। हम इस राष्ट्रीय पहल में सहभागी बनते हुए यह आश्वस्त करते हैं कि आपातकालीन अवस्थाओं में देश की सहायता हेतु कमाल का भोपाल अपनी विशेषज्ञता, संसाधनों व कौशल बल के साथ तैयार हैं। भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष मनोज मीक ने कहा कि हमें गर्व है कि क्रेडाई जैसे संगठन सिर्फ निर्माण में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और संकट काल में सेवा के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं। राष्ट्र सेवा, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
Himanta Biswa Sarma का इस्तीफा स्वीकार, नई सरकार तक चलेंगे कार्यवाहक CM
US का बड़ा कदम, Peshawar में वाणिज्य दूतावास होगा बंद
हेल्थ सेक्टर में नई पहल, जेपी नड्डा ने किया पोर्टल का शुभारंभ
ब्लास्ट मामले में भगवंत मान vs भारतीय जनता पार्टी, सियासी तकरार बढ़ी
ट्रांसफार्मर के नीचे से हटे अवैध ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत