राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल (आरजीपीवी) में इन्नोवेट एमपी  मिशन के तहत दो दिवसीय 'सृजन' कार्यक्रम के फाइनल राउंड का आयोजन 10 ओर 11 मई को आयोजित किया गया। एलएनसीटी के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की विजेता टीम को 20,000 रु का प्रथम पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार ने आरजीपीवी के कुलपति डॉ. राजीव त्रिपाठी, कुलसचिव डॉ. मोहन सेन, आशुतोष कुमार सिंह, निदेशक, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल की उपस्थिति में प्रदान किया । प्रोजेक्ट की संकाय सलाहकार डॉ. अमृता पहाड़िया (विभागाध्यक्ष, ईसीई,), डॉ. गोविंद प्रसाद पांडिया (सहायक प्रोफेसर, ईसीई)  एवं छात्र - सोनू कुमार , निशुल सिंह सिसोदिया अनीश कुमार सिंह ( सभी 6 वें सेमेस्टर के विद्यार्थी) को एलएनसीटी  परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई दी है। डा. अनुपम चौकसे, सचिव एलएनसीटी समूह ने कहा कि हम नवाचार, शोध और ओर उद्यमिता के प्रति कटिबद्ध है, स्टूडेंट की यह सफलता सभी विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी। डॉ अशोक कुमार राय,  डॉ वी के साहू , डॉ. अनूप चतुर्वेदी,  डा. अमितबोध उपाध्याय एवं सभी शिक्षकों ने विजेता टीम को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।