सतारा: भारत में इंजन, जेनसेट और ट्रैक्टर बनाने वाली एक बड़ी कंपनी, कूपर कॉर्पोरेशन ने जापान की सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है, जो अपने एडवांस्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए पूरी दुनिया में सबसे आगे है। दोनों कंपनियों के बीच की यह साझेदारी काफी मजबूत है, जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दशकों के अनुभव, विरासत और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में इनोवेशन को तेजी से आगे बढ़ाने के साझा सपने को साथ जोड़ती है। आज 'डेमॉन जेनसेट' के लॉन्च के साथ औपचारिक तरीके से इस दूरदर्शी साझेदारी की शुरुआत हुई है, जो भारत का पहला CPCB IV+ सर्टिफाइड 10 kVA LPG जेनसेट है। यह जेनसेट बड़े ही कुशल और सस्टेनेबल तरीके से बिजली उत्पादन में एक नई मिसाल कायम करने वाला है, जिसे खास तौर पर कूपर कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया जाएगा। दोनों कंपनियां साथ मिलकर पूरे भारत में इसकी मार्केटिंग करेगी, साथ ही दुनिया के दूसरे देशों में भी इसका निर्यात किया जाएगा। इससे जाहिर होता है कि, दोनों कंपनियां टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने, ऊर्जा की कम खपत और पर्यावरण की हिफाजत करने के इरादे पर अटल हैं।

कूपर सिम्फोनिया जेनसेट के मॉडल CSG-0010L-IN, को भारत में 'डेमॉन' नाम से बाज़ार में उतारा जाएगा, जो उस शहर का नाम है जहाँ सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी का हेडक्वार्टर मौजूद है। दूसरी तरफ, इस प्रोडक्ट को जापान के बाज़ार में 'सतारा' नाम से पेश किया जाएगा, और यह उस ऐतिहासिक शहर के प्रति सम्मान को दर्शाता है जो एक सदी से भी अधिक समय से कूपर कॉर्पोरेशन का घर रहा है। ये खास जेनसेट, अपने परफॉर्मेंस के मामले में बेमिसाल होने के साथ-साथ बेहद किफ़ायती और भरोसेमंद भी है। इसके अलावा, अपने कॉम्पैक्ट फुटप्रिंट, चलाने के बेहद कम खर्च और रखरखाव भी आसानी जैसी खूबियों की वजह से यह पारंपरिक डीज़ल जेनसेट और ग्रिड पावर की तुलना में काफी बेहतर और किफ़ायती विकल्प बनकर सामने आता है। LPG एक स्वच्छ और सस्टेनेबल ईंधन है, जिससे चलने वाला डेमॉन जेनसेट पर्यावरण पर कम-से-कम असर डालता है और अपनी पूरी क्षमता से काम करता है।  कूपर कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री फ़र्रोख एन. कूपर ने इस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के बारे में अपना विज़न बताते हुए कहा, "सिम्फोनिया टेक्नोलॉजी के साथ हमारी यह साझेदारी, ऊर्जा के क्षेत्र में स्वच्छ और स्मार्ट सॉल्यूशंस को नया रूप देने के इरादे से उठाया गया कदम है। डेमॉन जेनसेट इस बात पर हमारे यकीन को दर्शाता है कि, सही मायने में प्रगति साथ मिलकर ही संभव है, जिसमें जापान की सटीकता और भारत की इंजीनियरिंग एक मक़सद के साथ जुड़ती है। CPCB IV+ के नियमों के अनुरूप तैयार किए गए, और ज़्यादा कुशल LPG जेनसेट के ज़रिये हम लोगों को बिजली के किफ़ायती और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस को अपनाने में मदद करना चाहते हैं, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा हो और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना पड़े।”