एमजी ग्रुप ने सुपर-प्रीमियम कोच ‘टीआईजीआरए’ लॉन्च किया, नई कॉर्पोरेट पहचान के साथ भविष्य की दिशा तय की
बेलगावी में एमजी ग्रुप की फैक्ट्री में डिज़ाइन और निर्मित, टीआईजीआरए बेहतरीन आराम और सुरक्षा प्रदान करता है, और यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए सभी 13.5-मीटर कोच चेसिस पर उपलब्ध है
बेंगलुरु भारत की प्रमुख निजी बस और कोच निर्माता कंपनी एमजी ग्रुप ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। कंपनी ने अपनी नई कॉर्पोरेट पहचान के साथ-साथ टीआईजीआरए नाम से एक क्रांतिकारी सुपर-प्रीमियम इंटरसिटी कोच रेंज लॉन्च की। यह कोच पूरी तरह से कंपनी ने खुद डिजाइन और तैयार किए हैं, जो बेलगावी स्थित एमजी ग्रुप की अत्याधुनिक फैक्ट्री में बने हैं। टीआईजीआरए कोच में आराम और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है और यह भारत और विदेशों दोनों के लिए 13.5 मीटर कोच चेसिस पर उपलब्ध होगा।
इस खास पेशकश को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स स्थित रॉयल सीनेट में हुए एमजी ग्रुप के “री:बॉर्न” इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर एमजी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अनिल मोहन कामत, प्रेसिडेंट – स्ट्रैटेजी एंड सेल्स श्री शिवकुमार वी., और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री गिरीश प्रभु उपस्थित थे। इनके साथ ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर से जुड़े ग्राहक, सप्लायर और तकनीकी साझेदार भी शामिल हुए।
नए उत्पाद के लॉन्च के अवसर पर श्री शिवकुमार वी. ने कहा, “बस और कोच बॉडी बिल्डिंग का काम एक दिन में नहीं होता। यह मजबूत रिश्तों, लगातार अच्छी गुणवत्ता और समय के साथ बदलती ट्रांसपोर्ट ज़रूरतों के हिसाब से खुद को ढालने की क्षमता पर टिका होता है। एमजी ग्रुप सिर्फ इंजीनियरिंग का नहीं, बल्कि भरोसे और मूल्य का भी प्रतीक है। हमें पूरा विश्वास है कि टीआईजीआरए पहले दिन से ही अपने सेगमेंट का लीडर बन जाएगा।”
नई कॉर्पोरेट पहचान का लॉन्च: एक नई दिशा की ओर रणनीतिक कदम
एमजी ग्रुप ने अपनी नई कॉर्पोरेट पहचान पेश करते हुए प्रीमियम कोच सेगमेंट में अपनी दस साल की यात्रा को एक नई दिशा दी है। कंपनी का नया लोगो, जिसमें 'एम' से 'जी' तक का प्रवाह बिना रुके दिखता है, एक आसान और सुगम यात्रा का प्रतीक है—जो ग्राहकों को आइडिया से लेकर बाज़ार और उससे भी आगे तक ले जाता है। इसकी छह कोनों वाली आकृति, जो धातु के बोल्ट से प्रेरित है, कंपनी की मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाती है।
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: MP में 62 IPS अफसरों का तबादला, 19 जिलों के SP बदले