गुरुग्राम: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने नई निसान मैग्नाइट को ग्लोबल न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (जीएनसीएपी) द्वारा ओवरऑल सेफ्टी (संपूर्ण सुरक्षा) के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिलने की जानकारी दी है। नई निसान मैग्नाइट को चेन्नई प्लांट में मैन्यूफैक्चर किया जाता है और इसे आरएचडी एवं एलएचडी बाजारों के लिए निसान मोटर इंडिया की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत 65 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाता है। नई निसान मैग्नाइट (आरएचडी) को भारत एवं दक्षिण अफ्रीका में बेचा जाता है। जीएनसीएपी की तरफ से इसका परीक्षण किया गया और इसे वयस्कों की सुरक्षा के मामले में परफेक्ट 5-स्टार रेटिंग एवं बच्चों की सुरक्षा के मामले में 3-स्टार रेटिंग मिली। साथ ही यात्रियों की संपूर्ण सुरक्षा के लिए इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली।
नई निसान मैग्नाइट को सख्त परीक्षण से गुजारा जाता है, जिसमें एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (वयस्कों की सुरक्षा), बच्चों की सुरक्षा एवं सेफ्टी असिस्ट फीचर्स का मूल्यांकन शामिल है। इस गाड़ी ने सभी श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो इसकी मजबूती, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स एवं ड्राइवर व पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार इनोवेटिव डिजाइन का प्रमाण है। अक्टूबर, 2024 में लॉन्च की गई नई निसान मैग्नाइट में 40 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स हैं, जिनमें 6 एयरबैग, 67 प्रतिशत हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील से बना बॉडी स्ट्रक्चर (>440 एमपीए), एबीएस + ईबीडी, ईएससी, टीसीएस, एचएसए, ब्रेक असिस्ट, टीपीएमएस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
ग्लोबल एनसीएपी के क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल में सभी मॉडल्स के लिए फ्रंटल एवं साइड इंपैक्ट प्रोटेक्शन के साथ-साथ ईएससी का मूल्यांकन किया गया। बेहतर स्टार रेंटिंग्स (**) वाले वाहनों में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और साइड पोल इंपैक्ट प्रोटेक्शन एसेसमेंट की भी जरूरत होती है।
इस उपलब्धि को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘हमें अपनी मेड इन इंडिया न्यू निसान मैग्नाइट के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेंटिंग मिलने की खुशी है। सुरक्षा हमारी इंजीनियरिंग के केंद्र में है और ग्राहकों को सुरक्षित, भरोसेमंद, टेक्नोलॉजी के स्तर पर उन्नत एवं सुरक्षित वाहन देने की हमारी प्रतिबद्धता में इसकी झलक दिखती है। हमारी वन कार, वन वर्ल्ड स्ट्रेटजी के तहत निसान घरेलू एवं निर्यात बाजारों के लिए भारत में सर्वोच्च गुणवत्ता वाली एवं सबसे सुरक्षित कारें बनाने व बेचने के लिए प्रतिबद्ध है।’