होंडा मोटरसाइकल ने नई CB125 हॉर्नेट और शाइन 100 DX की बुकिंग शुरू
गुरुग्राम,: होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया ने नई CB125 हॉर्नेट और शाइन 100 DX लॉन्च कर बाइक प्रेमियों को खुश कर दिया है। यूथ को ध्यान में रखते हुए CB125 हॉर्नेट को स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है – जो कहती है ‘Ride Your Rizz’। वहीं शाइन 100 DX अब और बेहतर फीचर्स और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ आई है, जैसी ग्राहक उम्मीद करते हैं – ‘Solid Hai’। CB125 हॉर्नेट की शुरुआती कीमत ₹1,12,000 रखी गई है और शाइन 100 DX ₹74,959 में उपलब्ध है (एक्स-शोरूम गुरुग्राम)। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन (www.honda2wheelersindia.com) या नजदीकी होंडा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।
एचएमएसआई की दमदार टू-व्हीलर रेंज में हाल ही में शामिल हुए ये नए मॉडल भारतीय ग्राहकों के राइडिंग अनुभव को एक नया रूप देने के लिए तैयार हैं। होंडा CB125 हॉर्नेट को खासतौर पर युवा और शहरी राइडर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका एग्रेसिव स्ट्रीट-स्टाइल लुक, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प श्राउड्स इसके डिजाइन को बोल्ड बनाते हैं। स्टाइलिश मफलर और चार आकर्षक कलर ऑप्शन्स – पर्ल सायरन ब्लू विथ लेमन आइस यलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक, पर्ल सायरन ब्लू विथ एथलेटिक ब्लू मेटैलिक, और पर्ल सायरन ब्लू विथ स्पोर्ट्स रेड – इसकी रोड प्रेजेंस को और भी प्रभावशाली बनाते हैं।
ग्लोबल जॉब मार्केट पर असर, H-1B नियमों में बदलाव की चर्चा
धार्मिक मंच से दिया बयान, राजनीतिक हलकों में हलचल
नई कार्यकारिणी से पार्टी को मिलेगी नई दिशा? चर्चा तेज
लंबे इंतजार के बाद फैसला, तीन आरोपियों को उम्रकैद