राजधानी के पटेल नगर रायसेन रोड भोपाल मे स्थित दादाजी धाम मंदिर में श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट की श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दादाजी गुरुदेव जन्मोत्सव के संबंध में तैयारी को लेकर मीटिंग हुई। जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारीगण, मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य एवं भक्त उपस्थित हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव द्वारा बताया गया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 अगस्त दिन शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री दादाजी गुरुदेव जन्मोत्सव एवं मीराबाई का प्राणप्रतिष्ठा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा, लड्डू गोपाल जी,भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा जी का विशेष आर्कषक श्रंगार वस्रों एवं आभूषणों से सजाया जाऐगा, मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की जाएगी जन्माष्टमी के मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान कृष्ण और राधा का रूप लेकर उन सभी बच्चों को ट्रस्ट के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। दादाजी धाम में शाम 07:30 बजे से भजन संध्या, रासलीला और कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमे श्रद्धालुओं को धनिया पंजीरी का भोग, माखन मिश्री भोग लगाकर बांटी जायेगी। भजन संध्या के बाद रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण और 12 बजकर 05 मिनिट पर श्री दादाजी गुरुदेव का जनमोत्स्व मनाया जाऐगा। इस अवसर पर देश, प्रदेश, एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या भक्तगण दादाजी धाम मंदिर मे दर्शन का लाभ लेंगे। आरती के बाद महाप्रसादी वितरण किया जाऐगा। इस अवसर पर मंदिर के पट पूरे दिन खुले रहेंगे। इस अवसर पर आप सभी भक्त उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।