प्रदेश स्तरीय उरॉव आदिवासी समाजिक संगोष्ठी का हुआ समापन
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय उरांव आदिवासी सामाजिक संगोष्ठी दिनांक 24 एवं 25अगस्त 2025 को होटल कमला रीजेंसी एमपी नगर भोपाल में संपन्न हुई ।संगोष्ठी में मध्य प्रदेश के 32 जिलों के लीडर्स एवं बुद्धिजीवी उरांव समाज के प्रतिनिधि सहित 192 लोग सम्मिलित हुए।मध्य प्रदेश में उरांव आदिवासी समाज की दशा दिशा,अस्तित्व, जाति प्रमाण पत्र, जनगणना, रोटी बेटी, रोजगार मनी पावर तीज त्यौहार, एवं भविष्य की रणनीति में चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया ।इस संगोष्ठी में खास बात देखने को मिला उरांव समाज के लगभग संपूर्ण मध्य प्रदेश के 20 सामाजिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी दी एवं महिलाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया ।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस वेलफ्रेड लकड़ा,रामेश्वर पटेल,बानेश्वर भगत,विपिन टोप्पो,विनोद बड़ा,नीलकुसुम लकड़ा,महेन्द्र भगत,निखिल कुजूर,राधेश्याम भगत,प्रेमशिला मिंज,सुषमा भगत,जगपति भगत,लिली कृपा खालखो,शीला भगत सहित तमाम सदस्यगण उपस्थित रहे ।
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
FTA से बढ़ेगी भारत की ताकत, न्यूज़ीलैंड बाजार में आसान होगी एंट्री
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया