दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन
राजधानी के रायसेन रोड के पास पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस वर्ष मंदिर में पंडित राजेंद्र पलिया जी द्वारा इको फ्रेंडली माटी के भगवान शिव और माता पार्वती जी की प्रतिमा का निर्माण किया गया। रात्रि मे महिलाऐ निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव माता पार्वती की पूजा -अर्चना कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की और अविवाहित युवतियों भी व्रत रख कर इच्छित वर प्राप्ति की कामना की प्रार्थना की गई । श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमती अनीता ,श्रीमती अर्चना नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य अवंतिका, शिखा, शुभ्रा, अंजू सिंह, मुन्नी बाई,नीतू सिंह, एवं भक्तों ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिवर्ष की भांति वर्धमान सिटी, पटेल नगर सिद्धार्थ लेक सिटी एवं आस पास के क्षेत्र से अत्याधिक संख्या में महिलाऐ शामिल हुई। प्रथम प्रहर की पूजन सांय 6 बजे से 9 बजे के बीच में पंडित जी द्वारा मंदिर में उपस्थित सभी महिलाओं को कराई गई। द्वितीय प्रहर की पूजन रात्रि 9:00 बजे से 12 बजे के बीच में, तृतीया प्रहर की पूजन रात्रि 12:00 बजे से प्रातः 3 बजे के बीच में, चतुर्थ प्रहर की प्रातः 3:00 से प्रातः 6 बजे के बीच में की गई। सभी महिलाओं ने भजन कीर्तन रात्रि जागरण में किये। मन्दिर के पट दिन भर महिलाओं एवं भक्तों के लिए खुले रहें। उपस्थित सभी महिलाएं ने चारों प्रहर में पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में विराजमान प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी की प्रतिमा का आज बुधवार को विशेष श्रृंगार एवं सजावट की गई। गणेश उत्सव को पर्यावरण मित्र बनाने के उद्देश्य दादाजी धाम मंदिर में इको फ्रेंडली माटी गणेश बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई थी। सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया था कि अब हर वर्ष माटी के गणेश जी बनाएंगे और घर पर ही उनका विसर्जन करेंगे।
शहर को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए नया मिशन शुरू
VIT कैंपस में बुखार का प्रकोप, टाइफाइड के मामले बढ़े
ग्लोबल जॉब मार्केट पर असर, H-1B नियमों में बदलाव की चर्चा
घर में ही खेला गया ‘डकैती’ का ड्रामा, पुलिस ने खोली पोल