वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय (एमपीसीजीएसओ) और एलएनसीटी समूह , भोपाल की विभिन्न संस्थाओं एलएनसीटी,  एलएनसीटी एंड एस,  एलएनसीटीई  ,  के बीच तीन आपसी सहमति पत्र (Letter of Understanding) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य जैवविविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। इस सहमति पत्र के अंतर्गत कैंपस एंगेजमेंट प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न संरक्षण-गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चेतना, जैवविविधता संरक्षण और सतत विकास से संबंधित विविध कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्हें आगामी वर्षों में भोपाल में आयोजित होने वाले पर्यावरण एवं जैवविविधता संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का हिस्सा बनने का भी अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर डॉ. स्वाति मोघे, स्टेट डायरेक्टर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया, डा. अशोक राय, डायरेक्टर - एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी समूह, डा. अमितबोध उपाध्याय, स्पोक - क्वेस्ट नेचर क्लब, एलएनसीटी समूह, डा वी के साहू,  प्राचार्य - एलएनसीटी, डा . वी एन बरतारिया, प्राचार्य - एलएनसीटी एंड एस, डा. अनिल सक्सेना, प्राचार्य - एलएनसीटीई, डा. ए के सचान, प्राचार्य - एसओसीएसटी, डा. अमित श्रीवास्तव, डीएसडब्ल्यू, एचओडी, शिक्षक, विद्यार्थी ओर क्वेस्ट नेचर क्लब के स्वयं सेवक उपस्थित रहे। डा. अनुपम चौकसे, सचिव - एलएनसीटी समूह ने कहा की हम पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता हेतु प्रतिबद्ध हैं। डॉ. स्वाति मोघे, स्टेट डायरेक्टर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया,  एमपीसीजीएसओ ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा और वे व्यावहारिक रूप से पर्यावरण एवं जैवविविधता संरक्षण कार्यों में योगदान कर सकेंगे। यह सहभागिता युवाओं को प्रकृति-रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करेगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को संगठन के विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों जैसे ओडोनाटा परिभ्रमण (व्याध-पतंग एवं कनक-पतंग की प्रजातियों और स्वच्छ जल-परितंत्र की समझ), प्लास्टिक लेखा-परीक्षण (प्लास्टिक प्रदूषण में कमी एवं सतत अपशिष्ट प्रबंधन), अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध-जागरूकता दिवस, बिग बटरफ्लाई मंथ (तितलियों की पहचान एवं गणना), वन्यजीव सप्ताह समारोह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ स्वयंसेवक दिवस तथा अन्य पर्यावरण दिवसों के आयोजनों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा। प्रो. (डा.) अमितबोध उपाध्याय ने एलएनसीटी समूह के क्वेस्ट नेचर क्लब द्वारा प्रकृति संरक्षण,  जागरूकता ओर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट हेतु पिछले 25 वर्षों से कीए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से अजय राय , एजुकेशन ऑफिसर, मार्कण्डेय सिंह, मार्केटिंग ऑफिसर भी उपस्थित रहे।