भोपाल, झीलों और संस्कृति का शहर है, जिसे इसकी सादगी और शांति के लिए जाना जाता है। लेकिन कभी-कभी, थोड़ी दूर की यात्रा ही मन को तरोताजा कर देती है। ऐसे में सामने आता है इंदौर—एक जीवंत शहर, जहां विरासत, रंग-बिरंगे बाजार और लाजवाब स्ट्रीट फूड आपका इंतजार कर रहे हैं। और अब भोपाल से इंदौर की यात्रा सिर्फ आरामदायक ही नहीं, बल्कि ग्रीन, स्मार्ट और सुरक्षित भी है, वो भी न्यूगो के साथ—भारत की प्रीमियम एसी इलेक्ट्रिक बस ब्रांड। 

भोपाली स्वाद के साथ शुरुआत करें
न्‍यूगो बस में बैठने से पहले कल्‍याण सिंह स्‍वाद भंडार (हमीदिया रोड) पर मसालेदार भोपाली कीमा समोसे खाएं, या राजू टी स्‍टॉल (न्‍यू मार्केट) पर चाय और पोहा का मजा लें। यही है मनभावन सफर की बेहतरीन शुरुआत।

आरामदायक और ग्रीन यात्रा
न्‍यूगो की बसें 100% इलेक्ट्रिक और शून्य प्रदूषण वाली हैं। CCTV निगरानी, लाइव ट्रैकिंग, आरामदायक सीट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और मात्र 349 रूपये से शुरू होने वाली टिकट के साथ दो घंटे से थोड़ी ज्यादा की यह यात्रा सुकूनदायक और उपयोगी दोनों है।

इंदौर में पहला पड़ाव: राजवाड़ा पैलेस और सेंट्रल मार्केट
इंदौर पहुंचते ही पहले राजवाड़ा पैलेस जाएं, जहां आपको18वीं सदी की मराठा वास्तुकला का चमत्कार देखने को मिलेगा। उसके बाद सेंट्रल मार्केट में जाएँ, जहाँ पुराने शॉप्स, हस्तशिल्प और लोकल स्नैक्स का आनंद लिया जा सकतर है। 

स्थानीय भोजन और इंदौर के स्‍वादिष्‍ट फूड का स्वाद लें
इंदौर की यात्रा बिना खाने के अधूरी है। अपनी यात्रा के दौरान इन जगहों पर जरूर जाएँ:
•    56 दुकान : जहां जॉनी हॉट डॉग्‍स, गराड़ू और साबूदाना खिचड़ी का आनंद उठाया जा सकता है 
•    विजय चाट हाऊस : यह खोपरा पैटीज़ और खट्टा मीठा समोसा के लिये मशहूर है 
•    नागोरी : यहां की शीतल शरबत शिकंजी बेहद मशहूर है 

 लाल बाग पैलेस या पिपलियापाला लेक पर शाम की सैर 
शाम को लाल बाग पैलेस के भव्य वातावरण या पिपलियापाला रिजनल पार्क की शांति का आनंद लें। ये दोनों ही जगहें परिवारों और सोलो ट्रैवेलर्स दोनों के बीच मशहूर हैं। ताजी हवा, हरियाली और रिलैक्स माहौल वाले ये स्‍थान लंच के बाद के वॉक के लिए एकदम परफेक्ट हैं।

इंदौर की प्रसिद्ध नमकीन और हैंडीक्राफ्ट्स खरीदें
वापसी से पहले ओम नमकीन या अपना स्‍वीट्स से इंदौर की मशहूर सेव, लौंग लता और नमक पारा खरीदें। एमटी क्‍लॉथ मार्केट या हेरिटेज़ वार्क्‍स में पुराने इंदौर के कपड़े, आभूषण और सॉवेनियर खरीदने का भी मजा लें।