भोपाल शाखा द्वारा तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
भोपाल: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) की भोपाल शाखा द्वारा दिनांक 25 से 27 सितंबर 2025 तक एक *तीन दिवसीय विशेष कोर्स* का आयोजन किया गया, जिसका विषय था – (AI) का चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के क्षेत्र में उपयोग”। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को एआई के आधुनिक तकनीकी प्रयोगों से परिचित कराना और उन्हें अपने दैनिक अभ्यास में प्रभावी ढंग से एआई का उपयोग करने में सक्षम बनाना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोपाल के 60 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया। सत्रों में बताया गया कि *टैक्सेशन, ऑडिट, जीएसटी, फाइनेंसियल एनालिसिस तथा अन्य पेशेवर कार्यों में एआई तकनीकों का कैसे उपयोग किया जा सकता है*। इस कोर्स में सीए अतुल गुप्ता इंदौर, सीए श्रेयस धारकर इंदौर एवं सीए ऋद्धि जैन रायपुर ने बतौर विशेषज्ञ (फैकल्टी) अपने ज्ञान और अनुभव को साझा किया। इन विशेषज्ञों ने एआई आधारित टूल्स, ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग तथा इनके प्रैक्टिकल उपयोग को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया। भोपाल शाखा के इस प्रयास का उद्देश्य है कि सदस्य तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें और एआई को अपनी पेशेवर सेवाओं में एक शक्तिशाली सहायक के रूप में अपनाएं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल