नई दिल्ली: कारोबार एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए फिनलैण्ड की आधिकारिक सरकारी एजेंसी बिज़नेस फिनलैण्ड इन इंडिया, भारत के सबसे बड़े इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट प्लेटफॉर्म विंज़ो तथा कन्ज़्यूमर टेक स्पेस में अग्रणी गैर-लाभ थिंक-टेंक-इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट एंड इनोवेशन काउन्सिल (आईईआईसी) ने गेमिंग सेक्टर में भारत और फिनलैण्ड के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी भारत के तेज़ी से विकसित होते गेमिंग सेक्टर को फिनलैण्ड से सीखने और प्रेरित होने का मौका देगी, जिसने विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी गेमिंग क्लस्टर, प्रतिभा का निर्माण कर और विश्व-विख्यात गेमिंग टाइटल्स के साथ गेमिंग एक्सपोर्ट में ज़बरदस्त सफलता हासिल की है, इससे गेमिंग सेक्टर में फिनलैण्ड की क्षमता तथा भारत के तेज़ी से विकसित होते गेमिंग सिस्टम के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साझेदारी के पहले कदम के रूप में साझेदार, नई दिल्ली में स्थित फिनलैण्ड दूतावास में एक विस्तृत केस स्टडी का लॉन्च कर रहे हैं, जो इस सफलता पर रोशनी डालकर भारतीय हितधारकों को प्रेरित करेगी। फिनलैण्ड दुनिया की सबसे सफल गेमिंग अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभरा है, जो 3.9 बिलियन डॉलर का सालाना राजस्व उत्पन्न कर रहा है, जिसमें से 98 फीसदी निर्यात से आता हैं। एंग्री बर्ड्स (बाय रोवियो) और क्लैश ऑफ क्लैन्स (बाय सुपरसैल) जैसी प्रतिष्ठित सफलताओं ने फिनलैण्ड को मोबाइल-फर्स्ट, कैजु़अल गेमिंग इनोवेशन के लिए विश्वस्तरीय बेंचमार्क के रूप में स्थापित किया है। सरकार की प्रगतिशील नीतियों, गेम डिज़ाइन में आधुनिक शिक्षा और बिज़नेस फिनलैण्ड जैसे संस्थानों के माध्यम से दीर्घकालिक सार्वजनिक निवेश के कारण ही यह संभव हो पाया है। आज दुनिया भर में एक बिलियन से अधिक प्लेयर्स फिनलैण्ड में विकसित गेम्स का अनुभव पा रहे हैं- जो मात्र 5.6 मिलियन लोगों वाले देश के असाधारण उपलब्धि है। भारत में 600 मिलियन से अधिक गेमर्स हैं जो मोबाइल गेम ऐप डाउनलोड्स का तकरीबन 20 फीसदी हिस्सा बनाते हैं, भारत आज दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट मार्केट्स में से एक हैं। विशाल संख्या में प्लेयर्स, विकसित होती गेमिंग कंटेंट क्रिएटर कम्युनिटी और डेवलपर्स की बढ़ती भागीदारी के साथ भारत का गेमिंग उद्योग विश्वस्तरीय निर्यात के लिए स्वदेशी आईपी विकसित कर फिनलैण्ड से प्रेरित हो रहा है। सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक गेमिंग का हब, भारत अब फिनलैण्ड की सफलता से सबक लेकर गेमिंग इनोवेशन का बड़ा निर्यातक बनने के लिए तैयार है।  भारत में फिनलैण्ड के अम्बेसडर, महामहिम किम्मो लाहदेविरटा ने कहा, ‘‘फिनलैण्ड टर्नओवर की दृष्टि से यूरोप के टॉप गेम हब्स में से एक बना हुआ है, हमारा गेमिंग उद्योग दुनिया भर में जाना जाता है। गेमिंग सेक्टर में भारत और फिनलैण्ड का मैच बहुत अच्छा है, जहां भारत का पैमाना फिनलैण्ड की क्राफ्ट के साथ मेल खाता है। हमें खुशी है कि फिनैलण्ड के गेमिंग आईपी की बढ़ती क्षमता अब भारत के भरोसेमंद प्लेटफॉर्म पार्टनर्स के ज़रिए भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच रही है।’