एल. एन. सी. टी. समूह ,भोपाल की "राष्ट्रीय सेवा योजना" इकाई (एल. एन. सी. टी., एल. एन. सी. टी. एंड एस., एल. एन. सी. टी. ई. तथा एल. एन. सी. पी.) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर नेवल विंग  द्वारा  दिनाँक 02/10/2025 को   डॉ अशोक कुमार राय, निदेशक प्रशासनिक एल. एन. सी. टी., भोपाल के मार्गदर्शन में "सेवा पखवाड़ा अभियान-2025" के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, पोस्टर मेंकिंग, निबंध प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं सार्वजनिक सड़क की साफ सफाई का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर एवं सार्वजनिक सड़क की साफ - सफाई की जिसमे  डॉ अशोक कुमार राय,निदेशक प्रशासनिक एल. एन. सी. टी., भोपाल ने सभी स्वयंसेवको का मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन  किया । स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व एवं अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुये सड़कों एवं गलियारों की  साफ-सफाई कर रहवासियों को स्वच्छता अभियान हेतु प्रेरित किया। एल एन सी टी समूह के सचिव डॉ अनुपम चौकसे ने संस्थान के सभी कर्मचारियों एवं छात्रों को  स्वच्छता के महत्व को बताते हुए स्वच्छता अभियान हेतु प्रोत्साहित किया।
आपने  कहा, "सेवा पखवाड़ा अभियान" हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है और हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करता है। रासेयो इकाई एल एन सी टी समूह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता संकल्प को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई। अनुपम चौकसे , सचिव एलएनसीटी समूह और संस्था प्रबंधन द्वारा, रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा किये गए स्वच्छता अभियान में सहभागिता की सराहना कर सामाजिक जागरूकता हेतु प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान के संयोजक  प्रो. (डा.) नंदकिशोर मीणा ने सभी का आभार माना। स्वच्छता अभियान में संस्थान के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण तथा कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।