केन्द्र द्वारा प्रबिंधित दवाओं की मध्य प्रदेश में हुई खरीदी, काफी पहले से चल रहा था दवाओं की जांच मेें लापरवाही का दौर
भोपाल। मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद मामला सुर्खियों में है। दवाओं की जांच में लापरवाही का यह दौर काफी पहले से चल रहा था। साथ ही केंद्र सरकार की एजेंसी कैग ने अपनी रिपोर्ट में इस बात को उजागर भी किया था, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी और अब 23 बच्चों की मौत हो गई। दरअसल भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कैग ने पिछले साल तमिलनाडु में दवा परीक्षणों में कमी की ओर इशारा करते हुए औषधि अधिकारियों की गंभीर लापरवाही की ओर इशारा किया था। कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 2016 से ही दवा की जांच में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर कैग की रिपोर्ट 10 दिसंबर, 2024 को तमिलनाडु विधानसभा में पेश की गई थी। इस रिपोर्ट में कैग ने दवा की जांच और सैंपलिग के टारगेट को प्राप्त करने में हो रही कमियों को चिह्नित किया था। कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि साल 2016-17 में तमिलनाडु में कुल 1,00,800 जांच का लक्ष्य रखा गया था. लेकिन केवल 66,331 निरीक्षण किए गए, जो 34% की कमी को दशार्ता है। तीन साल बाद, 2020-21 में, औषधियों के लक्षित निरीक्षण में कमी बढ़कर 38% हो गई। इस अवधि के दौरान, 1,00,800 निरीक्षण किए जाने थे, लेकिन केवल 62,358 निरीक्षण किए गए। 2016 और 2021 के बीच, 2019-20 के दौरान सबसे अधिक 40% की कमी देखी गई। कैग ने औषधि निरीक्षकों द्वारा परीक्षण के लिए औषधियों के उठाव में भी कमियों को चिह्नित किया। मध्य प्रदेश में 23 बच्चों की मौत के बाद दवा परीक्षणों पर फिर से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ये मौतें तमिलनाडु स्थित कंपनी श्री सन फार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित कोल्ड्रिफ सिरप से जुड़ी हैं।
मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को जिÞम्मेदार ठहराया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने राज्य में 23 से ज्यादा बच्चों की मौत के लिए तमिलनाडु सरकार को जिÞम्मेदार ठहराया है और इसे नियामक सतर्कता और समय पर कार्रवाई में विफलता बताया है। उन्होंने कहा, ये मौतें तमिलनाडु की एक फैक्टरी में बन रहे कफ सिरप में निर्माण संबंधी खामियों के कारण हुई हैं। इसलिए, समय पर कार्रवाई और नमूने पहले वहीं शुरू किए जाने चाहिए थे।
राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
सांसदों के जाने से संगठन पर दबाव, क्या संभल पाएगी AAP?
साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में