गोदरेज लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस (LAS) ने 'एक्सीडेंटल इन्विटेशन इनिशिएटिव' के साथ 'हर घर सुरक्षित' का 9वां संस्करण किया लॉन्च
मुंबई : नवाचार और सामाजिक उद्देश्य को साथ लेकर चलने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के व्यवसाय लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस (LAS) ने अपने फ्लैगशिप सेफ्टी प्लेटफॉर्म हर घर सुरक्षित का 9th year संस्करण एक प्रभावशाली, आइडिया-ड्रिवन कैंपेन ‘एक्सिडेंटल इन्विटेशन इनिशिएटिव’ के साथ लॉन्च किया है।
इस वर्ष का संस्करण घर की सुरक्षा को भौतिक ताले और उपकरणों से आगे ले जाकर डिजिटल सजगता को सुरक्षा की नई सीमा के रूप में प्रस्तुत करता है। इसके केंद्र में एक महत्वपूर्ण संदेश है, आज की हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा शेयरिंग आपके लिए “एक्सिडेंटल इन्विटेशन” अर्थात अनजाने में खतरे का निमंत्रण बन सकती है। यह अभियान तीन मुख्य तत्वों पर आधारित है:
एक्सीडेंटल इन्विटेशन स्कोर ऐप: यह अपनी तरह का पहला डिजिटल सेल्फ-चेक टूल है, जो आपकी सोशल मीडिया गतिविधि को (अनुमति के साथ) स्कैन करता है और आपको एक व्यक्तिगत स्कोर देता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को यह समझने में मदद मिलती है कि उनकी ऑनलाइन आदतें घर की सुरक्षा से कैसे समझौता कर सकती हैं।
कैंपेन फिल्में: सिनेमाई डीवीसी की एक श्रंखला, जो रोज़मर्रा के अधिक जानकारी साझा करने वाले क्षणों - छुट्टियों के पोस्ट से लेकर जिम चेक-इन तक - को नाटकीय रूप देती है, और डिजिटल युग के लिए संबंधित परिदृश्यों को चेतावनी भरी कहानियों में बदलती है।
नियो डिजिटल लॉक्स रेंज: स्मार्ट लॉक्स का एक नया संग्रह, जिसकी शुरुआत ₹8,999 से होती है, जो घरों को सुरक्षित और स्मार्ट बनाने के लिए डिज़ाइन इनोवेशन, मल्टी-मोड एक्सेस और IoT एकीकरण को जोड़ता है।
श्याम मोटवानी, बिज़नेस हेड, LAS ने कहा, 'हमारी पहल स्मार्ट सुरक्षा समाधानों के प्रति जागरूकता और उन्हें अपनाने की गति को लगातार बढ़ा रही है, जिसकी सफलता का प्रमाण 1.7 लाख से अधिक होम सेफ्टी चेक-अप हैं, जिनमें से 21,000+ चेक-अप तो केवल इस वित्त वर्ष 2026 में ही हुए हैं। पिछले आठ वर्षों में, 'हर घर सुरक्षित' अभियान रचनात्मक संवाद और सामाजिक जिम्मेदारी का एक सफल संगम रहा है। अब, एक्सीडेंटल इन्विटेशन ऐप के ज़रिए हम सुरक्षा को डिजिटल दायरे में ले जा रहे हैं, वहीं हमारी नियो डिजिटल लॉक्स की नई रेंज आधुनिक भारतीय घरों के लिए सबसे उन्नत और बुद्धिमान सुरक्षा प्रदान कर रही है।'
नवंबर 2018 में लॉन्च होने के बाद से, हर घर सुरक्षित जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और समय के साथ यह व्यवहार-आधारित अभियानों में विकसित हुआ है, जो रचनात्मकता और तकनीक का उपयोग करके सुरक्षा को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ता है। होम सेफ्टी चेक-अप लगातार डबल-डिजिट वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज करते रहे हैं और इस पहल ने पिछले वर्ष डिजिटल सुरक्षा समाधानों को अपनाने में 30% की वृद्धि दर्ज की है।
फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और मजबूत कहानी की उम्मीद
पोस्ट में टैग किए गए Salman Khan, फैंस हुए हैरान
अंडमान में राहुल गांधी बोले—द्वीप के नाम पर हो रहा बड़ा खेल
निहिलेंट ने लॉन्च किया nSEPIA बीटा प्लेटफॉर्म; भावनात्मक स्थिति को समझकर उन्हें सुधारने वाला दुनिया का पहला इमोशनल वेलनेस प्लेटफॉर्म
पंजाब किंग्स के मैच में बढ़ा ग्लैमर का तड़का