गुरुग्राम: भारत की प्रमुख एकीकृत सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी सातविक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसकी मटेरियल सब्सिडियरी सातविक सोलर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को उच्च दक्षता वाले सोलर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए कुल 177.50 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स प्राप्त हुए हैं।

ये ऑर्डर्स देशभर के प्रतिष्ठित इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स (IPP) और ईपीसी डेवलपर्स द्वारा दिए गए हैं, जो भारत के तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सातविक की मजबूत साख और पसंदीदा सप्लायर के रूप में पहचान को और सुदृढ़ करते हैं। अनुबंधित आपूर्ति कार्य तय समयसीमा और विभिन्न राज्यों में परियोजना कार्यक्रमों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

इस उपलब्धि पर सातविक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीईओ श्री प्रशांत माथुर ने कहा, “यह ऑर्डर सातविक की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और समय पर आपूर्ति की क्षमता में IPP और EPC कंपनियों के मजबूत भरोसे को दोबारा दर्शाता है। 177.50 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर से हमारे आगामी तिमाहियों की ऑर्डर बुक और भी मजबूत हुई है, साथ ही हमारे उच्च दक्षता वाले मॉड्यूल की बढ़ती बाज़ार मांग का भी प्रमाण है। व्यवस्थित निष्पादन और लगातार विकसित हो रही विनिर्माण क्षमताओं के साथ, हम भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलने और हितधारकों के लिए सतत मूल्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सातविक कंपनी को यूटिलिटी, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल सेगमेंट्स में लगातार मजबूत मांग प्राप्त हो रही है, जिसका श्रेय इसके उन्नत विनिर्माण ढांचे, सख्त गुणवत्ता मानकों और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को जाता है।

सातविक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड: सातविक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड एक एकीकृत सौर ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनी है, जो उच्च दक्षता वाले पीवी मॉड्यूल के निर्माण और यूटिलिटी, कॉमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल परियोजनाओं के लिए ईपीसी सेवाएं प्रदान करती है।

30 जून 2025 तक कंपनी की मॉड्यूल उत्पादन क्षमता लगभग 3.8 जीडब्ल्यू है, जबकि हरियाणा के अंबाला में 1 जीडब्ल्यू की अतिरिक्त क्षमता विस्ताराधीन है। इसके अलावा, कंपनी ओडिशा में 4 जीडब्ल्यू मॉड्यूल और 4.8 जीडब्ल्यू सोलर सेल निर्माण क्षमता वाली एक ग्रीनफील्ड यूनिट स्थापित कर रही है।