बिमटेक के पीजीडीएम प्रोग्राम में दाखिले शुरू,अंतिम तारीख 28 नवंबर
National, 19 नवंबर 2025: देश के प्रमुख एएसीएसबी मान्यता प्राप्त बिजनेस स्कूलों में शामिल बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने अपने चार प्रमुख पीजीडीएम, कार्यक्रम— पीजीडीएम,, पीजीडीएम, (इंटरनेशनल बिजनेस), पीजीडीएम, (इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम, (रिटेल मैनेजमेंट)—के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदनो की अंतिम तारीख 28 नवंबर 2025 तय की गई है। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंकों के साथ CAT 2025, XAT 2026, GMAT 2024–26 या CMAT 2026 के वैध स्कोर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट और रिटेल मैनेजमेंट कार्यक्रमों के लिए MAT 2025–26 स्कोर भी मान्य है।
दो साल के फुल टाइम प्रोग्रामों को इस तरह तैयार किया गया है कि वे छात्रों में क्रिटिकल थिंकिंग, समस्या समाधान, कम्युनिकेशन और आधुनिक बिजनेस कौशल को मजबूत बनाते हैं। इस घोषणा के दौरान बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजीव ने कहा कि बिमटेक की समृद्ध विरासत हर स्टूडेंट के करियर को नई दिशा देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संस्थान का 8000+ ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क और इंडस्ट्री के साथ मजबूत संबंध छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी देते हैं। उनका कहना था कि मार्केट की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया पाठ्यक्रम और अनुभवी फैकल्टी छात्रों को सीखने, बढ़ने और भविष्य के लिए तैयार होने का बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।
संस्थान ने सभी कार्यक्रमों की सीटें भी जारी की हैं, जिनमें पीजीडीएम की 300 + 45 (सुपरन्यूमेरी सीटें), इंटरनेशनल बिजनेस की 60, इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट की 60 और रिटेल मैनेजमेंट की 60 सीटें शामिल हैं। इस वर्ष के बैच में लगभग 40% महिला छात्राएं शामिल हैं और छात्र 25 राज्यों व केंद्रशासित क्षेत्रों से आते हैं, जिससे संस्थान की विविधता और भी मजबूत हुई है। इस एडमिशन चक्र में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि और वर्क एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। बिमटेक की अंतरराष्ट्रीय पहुंच का परिणाम भी सामने आया है, जिसमें नेपाल और जिम्बाब्वे से 15 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जबकि पिछले बैचों में बांग्लादेश, रूस, सीरिया, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, युगांडा और अमेरिका के छात्र भी शामिल रहे हैं।
इस बार एडमिशन में क्षेत्रीय विविधता भी खास रही। पहले जहां छात्रों की संख्या का बड़ा हिस्सा उत्तरी भारत से आता था, वहीं इस साल दक्षिण, पूर्व और मध्य भारत से आने वाले आवेदकों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे संस्थान का छात्र समूह अब पहले से ज्यादा संतुलित और विविध हो गया है।
प्लेसमेंट के मामले में बिमटेक ने पिछले वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें पीजीडीएम प्रोग्राम के लिए अधिकतम 22 LPA, इंटरनेशनल बिजनेस के लिए 16.42 LPA, इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट के लिए 14.50 LPA और रिटेल मैनेजमेंट के लिए 16.42 LPA का हाईएस्ट CTC ऑफर किया गया।
योग्य छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान " स्वर्गीय बसंत कुमार बिड़ला एडमिशन मेरिट स्कॉलरशिप" भी प्रदान करता है, जिसके तहत CAT/XAT आधारित मेरिट श्रेणी के छात्रों को 3 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। संस्थान कोर्स के दौरान भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अतिरिक्त स्कॉलरशिप उपलब्ध कराता है।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा