विकास और अधिक अवसरों की उम्मीद जताई

वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नवगठित मंत्रिमंडल को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं, और आशा जताई कि बिहार एक बार फिर नई ऊर्जा और अवसरों के साथ प्रगति करेगा।

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही, अनिल अग्रवाल ने राज्य के भविष्य को लेकर गहरी आशावाद व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह बदलाव बिहार के विकास पथ को तेज़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

बिहार की प्राचीन विरासतजिसने चंद्रगुप्त मौर्य के काल से ज्ञान, संस्कृति और नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त कियाका उल्लेख करते हुए अग्रवाल ने कहा कि यह धरोहर आज भी प्रगति के लिए प्रेरणा देती है।

उन्होंने बिहार के युवाओं, विशेषकर युवा महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सार्थक रोजगार उपलब्ध कराने के अपने विज़न पर बल दिया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि बिहार निवेश आकर्षित करने वाला, पर्यटन को मजबूत करने वाला और सीखने का प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

 

TWEET LINK: https://x.com/AnilAgarwal_Ved/status/1991482772079407204?t=CB1QKEso3W0tJRbVaDaFZw&s=19