श्री अमरेश प्रसाद द्वारा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का कार्यभार ग्रहण
मुंबई,: श्री अमरेश प्रसाद द्वारा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया गया.
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यपालक निदेशक का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व, श्री अमरेश प्रसाद पंजाब नेशनल बैंक के कॉर्पोरेट कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे.
उनके पास शाखा बैंकिंग, अंचल कार्यालय से लेकर प्रधान कार्यालय स्तर तक, 32 साल से अधिक बैंकिंग का अनुभव है, जिसमें कॉर्पोरेट क्रेडिट, क्रेडिट समीक्षा और अनुश्रवण, लेन देन अनुश्रवण आदि शामिल हैं.
श्री प्रसाद केमिस्ट्री में स्नातक हैं और भारतीय बैंकर्स संस्थान (CAIIB) से प्रमाणित एसोसिएट हैं.
श्री प्रसाद द्वारा कई प्रशिक्षण और लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लिया गया है और एसबीआईएल कोलकाता में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम में भाग लिया है. उन्होंने वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो द्वारा आयोजित आरोहण 2023 एफ़एसआईबी प्रोग्राम भी पूरा किया है.
पप्पू यादव के बयान से सियासत गरमाई, महिला सम्मान पर उठे सवाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, आर्मी ने कहा- इंसानियत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
इंदौर में ट्रैफिक समस्या बरकरार, हाई कोर्ट ने मांगा ठोस समाधान
मन्नत के बाद मातम: मंदिर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत