कोहरे के कारण होने वाली उड़ान परेशानियों को कम करने के लिए एअर इंडिया की नई ग्राहक पहल
यात्री एअर इंडिया फॉग केयर के माध्यम से वैकल्पिक उड़ान पर कॉम्पलीमेंटरी रीशेड्यूलिंग करवा सकेंगे या बिना किसी पैनल्टी के पूरा रीफंड पा सकेंगे
गुरूग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है। आने वाले कोहरे के मौसम में यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए एयरलाईन ने कई पहलों की शुरूआत की है जैसे CAT III B क्रू रोस्टरिंग, CAT III B एयरक्राफ्ट रैडीनैस, पूरे नेटवर्क में एयरपोर्ट की तैयारी, यात्रियों के लिए टेक-इनेबल्ड सहायता तथा सक्रिय कम्युनिकेशन।
भारत के उत्तरी इलाकों, जिसमें एअर इंडिया का प्राइमरी हब दिल्ली भी शामिल है, को घने कोहरे के मौसम में कम विज़िबिलिटी से जूझना पड़ता है, जिसका असर नेटवर्क में उड़ानों के शेड्यूल पर पड़ता है। भारत के एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने 10 दिसम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच इस सीज़न के लिए आधिकारिक फॉग विंडो घोषित किया है।
पिछले साल फॉग विंडो के दौरान संचालन के सुधारों तथा पिछले साल के अनुभवों से सीखते हुए एअर इंडिया ने अपने इंटरनल एसओपी को और सशक्त बनाया है और कोहरे के कारण देरी एवं अन्य परेशानियों को हल करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।
कोहरे के सीज़न में होने वाली परेशानियों को कम करने और यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए कई पहलें की गई हैं। इनमें शामिल हैंः
- क्रू की तैयारीः एअर इंडिया सुनिश्चित करेगी कि गंभीर कोहरे के समय उड़ानों को संचालित करने के लिए पर्याप्त कॉकपिट क्रू मौजूद हो, जो ब्।ज् प्प्प् ठ या विशेष इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) के ज़रिए लो विजिबिलिटी ऑपरेशंस (एलवीओ) में प्रशिक्षित हों। इसमें किसी भी इमरजेंसी के लिए प्रशिक्षित क्रू को स्टैंड-बाय पर भी रखा जाता है।
- विमान की तैयारीः कोहरे के दौरान CAT III B सर्टिफाइड विमानों को निर्धारित स्थानों पर संचालन के लिए तैनात किया जाएगा, वे स्थान जिनके कोहरे से प्रभावित होने की संभावना अधिक है।
- स्टेशन की तैयारीः एअर इंडिया अपने एयरपोर्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रही है और कोहरे के मौसम में यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए पहले से ही कदम उठा रही है। इसमें यात्रियों की मदद के लिए पर्याप्त ग्राउंड सपोर्ट टीमें सुनिश्चित करना और ओरिजिन के साथ-साथ डायवर्जन एयरपोर्ट पर भी रिफ्रेशमेंट और अन्य संसाधनों के साथ केयर पैकेज तैयार रखना शामिल होगा। एयरपोर्ट टीमें देरी पर पूरी निगरानी रखेंगी, नियमित घोषणाएं करेंगी, और प्रभावित यात्रियों को दूसरी उड़ानों में सक्रिय तरीके से रीबुक करेंगी।
- शेड्यूल प्लानिंगः लंबी दूरी की उड़ानों और मेट्रो-टू-मेट्रो उड़ानों में आगे की कनेक्टिविटी वाले यात्रियों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए उड़ानों के शेड्यूल को समायोजित किया गया है।
- डिस्क्रिप्शन मॉनिटरिंगः इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर और एअर इंडिया के डोमेस्टिक नेटवर्क के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर टीमें हर फ्लाइट को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगी। इसमें संभावित रुकावटों के लिए तैयार रहने में मदद करने के लिए रियल-टाइम मौसम का पूर्वानुमान, खराब मौसम की चेतावनियों के लिए सेफ्टी रिस्क असेसमेंट और प्रोएक्टिव शेड्यूल एडजस्टमेंट शामिल हैं।
- डिस्क्रिप्शन मॉनिटरिंगः इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर और एअर इंडिया के डोमेस्टिक नेटवर्क के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर टीमें हर फ्लाइट को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगी। इसमें संभावित मुश्किलों के लिए तैयार रहने में मदद करने के लिए रियल-टाइम में मौसम का पूर्वानुमान, खराब मौसम की चेतावनियों के लिए सेफ्टी रिस्क असेसमेंट और प्रोएक्टिव शेड्यूल एडजस्टमेंट शामिल हैं।
- कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर की तैयारीः कोहरे से जुड़े सवालों पर यात्रियों को मार्गदर्शन देने के लिए कस्टमर कॉन्टैक्ट टीम के रूप में निर्धारित टीमें बनाई गई हैं। एर इंडिया कोहरे के मौसम में परेशानी को कम करने के लिए यात्रियों से पहले से ही बातचीत करेगी। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एसएमएस, व्हॉट्सऐप और ईमेल पर अलर्ट मिलेंगे और एअर इंडिया की वेबसाइट और सोशल चैनलों भी रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे।
एअर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए अपनी फॉग केयर पहल भी शुरू की है, ताकि ऐसी स्थितियों में जहां हमारे नियन्त्रण से बाहर की वजहों से देरी या शेड्यूल में बदलाव होता है, तब यात्रियों को मदद मिल सके। इस पहल के तहत, मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर, जिन उड़ानों पर कोहरे का असर होने की संभावना होती है, उन्हें पहले से ही पहचान लिया जाता है और यात्रियों को किसी भी देरी या शेड्यूल में बदलाव के बारे में अलर्ट किया जाता है। यात्रियों के पास एअर इंडिया फॉग केयर के ज़रिए बिना किसी पैनल्टी के कॉम्प्लिमेंट्री रीशेड्यूलिंग करवाने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प भी है।
यात्री here. पर अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। ज़रूरी सहायता के लिए वे एअर इंडिया से ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं या 0116 932 9333 पर एअर इंडिया कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
सांसदों के जाने से संगठन पर दबाव, क्या संभल पाएगी AAP?
साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में