इंडसइंड बैंक ने भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम को महिला टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत के लिए किया सम्मानित
मुंबई : इंडसइंड बैंक ने आज भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की पहले महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप में ऐतिहासिक जीत का सम्मान करने के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया।
बैंक, समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड की क्रिकेटिंग शाखा और पहल, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) के सहयोग से अपनी क्रियान्वित अपनी सीएसआर पहल के तहत भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम और 700 से अधिक नेत्रहीन पुरुष और महिला क्रिकेटरों का समर्थन कर रही है।
इस सम्मान समारोह में टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया और इसमें बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री राजीव आनंद, साथ ही सीएबीआई के अध्यक्ष और समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड के संस्थापक प्रबंध न्यासी, डॉ. महंतेश किवडासन्नवर और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इंडसइंड बैंक ने सम्मान के प्रतीक के रूप में, टीम को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि और खेल में योगदान के लिए नकद पुरस्कार प्रदान किया।
इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री राजीव आनंद ने इस अवसर पर कहा, “भारतीय नेत्रहीन महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक विश्व कप जीत भारत में समावेशी खेलों के लिए निर्णायक क्षण है। इंडसइंड बैंक को इस उपलब्धि का जश्न मनाने पर गर्व है और हम टीम को बधाई देते हैं। सीएबीआई के साथ अपनी साझेदारी के ज़रिये हम एक मज़बूत, समावेशी परितंत्र बनाने के अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ हैं जो लोगों को उत्कृष्टता प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाता है।”
सीएबीआई के अध्यक्ष और समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड के संस्थापक प्रबंध न्यासी, डॉ. महंतेश किवडासन्नवर ने कहा, “क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया और समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड को इंडसइंड बैंक के साथ हमारी एक दशक लंबी साझेदारी पर बहुत गर्व है। साथ मिलकर, हमने न केवल नेत्रहीन क्रिकेट को बढ़ावा दिया है, बल्कि इसमें बदलाव भी लाया है, सार्वजनिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाई है, हमारे खिलाड़ियों के लिए पहचान हासिल की है, और सरकारी नौकरियों के साथ-साथ नकद पुरस्कारों के लिए अवसर पैदा किये। ब्लाइंड क्रिकेट आज जिस मुकाम पर है, वहां तक पहुंचने में इंडसइंड बैंक के निरंतर समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए हम बैंक के बेहद आभारी हैं।”
इंडसइंड बैंक अपने सीएसआर कार्यक्रम, 'इंडसइंड बैंक क्रिकेट फॉर ब्लाइंड' के तहत भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम का समर्थन करता है। सीएबीआई के साथ मिलकर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण, पोषण संबंधी दिशानिर्देश, परामर्श, उपकरण, वित्तीय मदद और मैचों के दौरान रहने की जगह जैसी मदद दी जाती है। साथ ही इसके तहत नेत्रहीन लोगों के लिए खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाने वाले समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। इन कोशिशों की वजह से जिला और राज्य स्तर के खिलाड़ियों ने सभी फॉर्मेट के टूर्नामेंट में शानदार अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की है।
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा