छत्तीसगढ़ में मालाबार गोल्ड का बड़ा दांव: बिलासपुर में 13 फरवरी को खुलेगा दूसरा भव्य शोरूम
बिलासपुर : मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स 13 फरवरी, 2026 को बिलासपुर में एक नया शोरूम लॉन्च कर छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रहा है। यह छत्तीसगढ़ में ब्रांड का दूसरा शोरूम होगा, जो भारत के मुख्य क्षेत्रीय बाज़ार में मालाबार के निरंतर विस्तार की दिशा में एक और कदम होगा।
बिलासपुर का यह शोरूम कुल 6,300 वर्ग फुट के दायरे में फैला होगा और इसे आभूषण खरीदने का पारदर्शी, आरामदायक और सेवा आधारित अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया जा रहा है। इस स्टोर में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के विभिन्न किस्म के सोने, हीरे, प्लैटिनम के और रत्न जड़े आभूषण पेश किए जाएंगे, जिन्हें विवाह, उत्सव, रोज़ाना पहने जाने वाले और आज के दौर के आभूषण की अलग-अलग किस्म की मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
बिलासपुर शोरूम कीमत तथा उत्पाद से जुड़ी जानकारी के बारे में पूरी पारदर्शिता बरतेगा और यह ऐसा सिद्धांत है जिसका मालाबार ने हमेशा पालन किया है। ग्राहकों को स्पष्ट जानकारी, मानक प्रक्रिया और निरंतर एक जैसी सेवा हासिल करने का लाभ मिलेगा, जिसे ब्रांड की वन इंडिया, वन गोल्ड रेट (पूरे भारत में सोने की समान कीमत) नीति का समर्थन मिलेगा, जिससे पूरे देश में सोने की कीमत एक जैसी रहेगी।
इस शोरूम में मालाबार के विभिन्न किस्म के डिजाईन होंगे। ग्राहक यहां वैश्विक स्तर के आभूषण और विशाल संग्रह के साथ-साथ पारंपरिक शिल्प से लेकर आधुनिक डिज़ाईन तक, मानक गुणवत्ता वाले कई शैली के आभूषण देख पाएंगे।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की अपनी विनिर्माण इकाइयों की डिज़ाइन, गुणवत्ता और आपूर्ति निरंतरता लाने में अहम भूमिका हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण ब्रांड को शिल्प और प्रक्रिया पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही ग्राहकों को हर स्तर की कीमत और स्टाइल के लिहाज़ से अधिक विकल्प प्रदान करता है।
मालाबार समूह के अध्यक्ष, एम. पी. अहमद ने उक्त शोरूम के लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “छत्तीसगढ़ हमारे लिए आवश्यक और बढ़ता बढ़ता बाज़ार है, जहां ग्राहक भरोसे, उचित व्यवहार और लंबे समय तक चलाने वाले रिश्तों को महत्व देते हैं। बिलासपुर शोरूम पारदर्शिता, डिज़ाइन और विशाल पैमाना लेकर आएगा, साथ ही उन मूल्यों को बरकरार रखेगा जिनके लिए मालाबार हर उस बाज़ार में मशहूर है जहां हम काम करते हैं।”
बिलासपुर शोरूम का उद्घाटन 13 फरवरी, 2026 को बिलासपुर के विधायक, श्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर की मेयर, सुश्री पूजा विधानी और मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में होगा।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, इस लॉन्च के साथ, मध्य भारत में अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है, और ग्राहकों को निरंतर एक जैसी कीमत, विशाल संग्रह (कलेक्शन) और शुद्धता तथा विश्वास पर आधारित आभूषण खरीदने का अनुभव प्रदान कर रहा है।
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हिरासत में हत्या का पर्दाफाश: कांस्टेबल रेवती ने 9 पुलिसकर्मियों को दिलवाई मौत की सजा