सिक्किम में मौसम का कहर, सेना और प्रशासन ने संभाली मोर्चा
सिक्किम| मेंं बर्फबारी हो रही है। इसी बीच पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के पास कई पर्यटक फंसे है। अधिकारियों ने बुधवार सुबह बताया कि भारी बर्फबारी के कारण फंसे 2,700 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया गया है।उन्होंने बताया कि शेराथांग और आसपास के इलाकों के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं, जिससे 15वें मील और त्सोमगो झील के बीच 541 पर्यटक वाहन फंस गए। उन्होंने आगे बताया कि समन्वित प्रयासों के माध्यम से, 2,736 पर्यटकों को ले जा रहे सभी वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। यह अभियान मंगलवार रात को समाप्त हुआ। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों का सख्ती से पालन करें। बर्फबारी की स्थिति में यात्रा करते समय यह सुनिश्चित करें कि वाहन उचित रूप से सुसज्जित हों, जिसमें अनिवार्य रूप से स्नो चेन भी शामिल हैं।
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता