लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का 18वाँ स्थापना दिवस अत्यंत गरिमामय एवं भव्य रूप से संस्थान परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति,प्रो एस सी चौबे    की विशेष उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ IPS अधिकारी मनीष कुमार अग्रवाल उप महानिरीक्षक, राज्य आपदा प्रतिक्रिया एवं आपातकालीन बल ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। साथ ही विशेष अतिथि के रूप में श्री संतोष कुमार प्रधान संपादक, दैनिक अमन संवाद उपस्थित रहे। समारोह में संस्थान के माननीय चेयरमैन  ओ पी बंसल जी, संस्थान के एम डी इंजीनियर एस  के बंसल तथा CEO, डॉ. संजय बंसल की  उपस्थिति रही। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान के उत्कृष्ट पूर्व छात्र, पूर्व प्राध्यापक एवम पूर्व कर्मचारी गण तथा सोशल मीडिया के प्रभावशाली व्यक्तित्वों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को आकर्षक एवं प्रेरणादायक बनाया। अपने उद्बोधनों में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने संस्थान की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों के साथ उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर रहने का संदेश प्रदान किया। समारोह सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं अत्यंत सफल रहा, जिसमें प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी, पूर्व छात्र एवं गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।