नाबालिग छात्रा मामले ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अंबिकापुर| में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. लव जिहाद के इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोग मणिपुर थाना पहुंच गए और यहां पर उन्होंने पीड़िता के साथ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है|
नाबालिग छात्रा के साथ लव जिहाद
बताया गया है कि स्कूल में पढ़ने वाली एक आदिवासी नाबालिग छात्रा को अरमान सिद्दीकी नामक एक युवक प्रेम जाल में फसाया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने लगा, जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तब उसे किराए के एक कमरे में ले जाकर रख रहा था. 8 महीने तक उसके साथ रहने के बाद आरोपी युवक अपने घर चला गया. इसके बाद पीड़िता को आभास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है. युवक ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया|
गर्भवती हुई तो नौवें माह में छोड़कर भागा
इतना ही नहीं युवती को तब पता चला कि वह मुस्लिम युवक है और फिर उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी, इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी, तब आज मणिपुर थाने में पूरे मामले पर कार्यवाही की मांग उठी और फिर पुलिस ने केस दर्ज किया|
पहले भी मामले आए सामने
अंबिकापुर में कुछ महीने पहले इसी तरीके से लव जिहाद का मामला सामने आया था, तब एक युवक ने तीन अलग-अलग लड़कियों को अपने जाल में फंसाया था और अपना नाम बदलकर उनके साथ रिलेशनशिप में रह रहा था लेकिन जैसे ही आदिवासी लड़कियों को पता चला कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है तब उन्होंने थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया था और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था|
लव जिहाद की इस घटना को लेकर भाजपा और आदिवासी नेता इंदर भगत ने कहा है कि सरगुजा क्षेत्र की आदिवासी लड़कियों को जिहादियों के द्वारा टारगेट किया जा रहा है. यहां की डेमोग्राफी को बदला जा रहा है. आदिवासी लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके नाम पर जमीन खरीद कर सरगुजा में जिहादी रहने लगे हैं, इतना ही नहीं आदिवासी लड़कियों को पत्नी बनाकर उन्हें चुनाव में भी उतार रहे हैं|
भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह
सोने की तस्करी पर कड़ा रुख, एनडीए आने पर आरोपियों को जल्द जेल भेजेंगे: अमित शाह