• 3411 नगरों एवं शहरों में एल1800 और एल900 बैंड पर 7200 से अधिक साइट्स शामिल कीं
  • वी एकमात्र दूरसंचार सेवा प्रदाता है जो मात्र रु 365 की कीमत पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे किफ़ायती एंट्री लैवल के अनलिमिटेड डेटा प्लान्स लेकर आता है 

भोपाल: जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने आज ऐलान किया है कि नेटवर्क में लगातार विस्तार और उद्योग जगत में अग्रणी अनलिमिटेड डेटा पेशकश की वजह से उपभोक्ताओं के बढ़ते अडॉप्शन के चलते मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में इसके डेटा की खपत 57 फीसदी बढ़ गई है।

जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 के बीच वी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 3411 नगरों एवं शहरों में एल1800 और एल900 स्पैक्ट्रम बैंड पर 7200 से अधिक साइट्स के साथ अपने नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया है। वी ने 11200 साइट्स पर सबसे प्रभावी 900 MHz स्पैक्ट्रम तैनात किया है, जिसकी वजह से खासतौर पर शहरी एवं ज़्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में इंडोर कवरेज बेहतर हुआ है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वी के ट्रूली अनलिमिटेड डेटा प्रपोज़िशन के बढ़ते अडॉप्शन के कारण भी डेटा की खपत बढ़ी है।

वी के नॉन-स्टाप हीरो प्लान्सः प्रीपेड उपभोक्ताओं की डेटा कोटा खत्म होने की समस्या को हल करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। मात्र रु 365 से शुरू होने वाले वी नॉन-स्टॉप हीरो प्लान पूरे महीने के लिए 24 घण्टे अनलिमिटेड 4G और 5G* डेटा देते हैं।

वी के हीरो प्लानः ये प्लान रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच नाईट-टाईम अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध कराते हैं। यूज़र बिना किसी लिमिट के सर्फ, स्ट्रीम और शेयर कर सकते हैं। रु 349 से शुरू होने वाले ये पैक बिना किसी अतिरिक्त लागत के वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट की सुविधा भी देते हैं, जिससे 2 जीबी तक एक्स्ट्रा डेटा मिल जाता है।

ये सभी ऑफर्स उन उपभोक्ताओं को खूब लुभा रहे हैं, जो बिना किसी रूकावट के निश्चिंत होकर डेटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

वी के नेटवर्क  विस्तार के प्रयास, कंपनी के नेशनल नेटवर्क रूपान्तरण के अनुरूप हैं, जिसके तहत दिसम्बर 2025 तक 4G आबादी के कवरेज को 85.5 फीसदी से बढ़ाकर 90 फीसदी करने की योजना बनाई गई है। पिछले साल के दौरान वी ने देश भर में 130,00 से अधिक अतिरिक्त साइट्स शामिल कीं, जिसके चलते नेटवर्क कनेक्टिविटी में 40 फीसदी सुधार हुआ है। कंपनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान 30,000 से अधिक अतिरिक्त साइट्स रोलआउट करने की योजना बनाई है, इसके साथ कंपनी अपने 17 प्रायोरिटी सर्कल्स में 5G सेवाओं का विस्तार भी जारी रखेगी।