वाहन मालिकों के लिए चेतावनी: HSRP नंबर प्लेट नहीं तो PUC बनवाना नामुमकिन
लखनऊ | जिन वाहन स्वामियों ने अब तक अपनी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगवाई है अब उनकी गाड़ियों को प्रदूषण प्रमाण पत्र बुधवार से नहीं बनेगा। यह तभी बनेगा जब वह 10 हजार रुपये जुर्माना भरेंगे। यह परेशानी उनके सामने आएगी जिनकी गाड़ियां अप्रैल 2019 से पहले की हैं और प्रदेश में ऐसी गाड़ियों की तादाद दो करोड़ से अधिक है।जिन गाड़ियों पर एचएसआरपी नहीं लगी है। उनको परिवहन विभाग की ओर से पत्र जारी प्लेट लगवाने की चेतावनी दी जा चुकी है। हालांकि एक अप्रैल 2019 के बाद के सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप नई से नंबर प्लेट लगकर आ रही है। ऐसे में इसके पहले के वाहनों पर इसे लगाया जाना है। केंद्र सरकार के निर्देश पर अब ऐसे लोगों पर सख्ती की जाएगी। ऐसे में अब जुर्माना भरने के बाद ही वाहन स्वामी अपनी गाड़ी का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे और एचएसआरपी के लिए आवेदन कर पाएंगे।
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।