जिला रोजगार कार्यालय और अनुदीप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस खजूरी कला भोपाल में 18 अप्रैल को रोजगार मेला का भव्य आयोजन है, इस ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 35–40 प्रतिष्ठित कंपनियों के भाग लेने जा रही है जो विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के शानदार अवसर प्रदान करेंगी। इस आयोजन की विशेष बात यह है की सभी प्रकार के छात्र चाहे वो टेक्निकल हों या नान टेक्निकल सभी भाग ले सकते हैं,खास तौर से ऐसे छात्र जिन्होंने हायर सेकंडरी, इंजीनियरिंग,पॉलिटेक्निक,मैनेजमेंट,कॉमर्स, आर्ट,कंप्यूटर्स एप्लीकेशन आदि से हो भाग ले सकते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को एक ही मंच पर पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और अपने कैरियर की दिशा तय करने का एक उत्कृष्ठ अवसर प्रदान करेगा।