लक्ष्मीपति ग्रुप के सीईओ डा संजय बंसल बतौर विशेष अतिथि खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
स्व. कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट
कॉर्पोरेट ग्रुप मे टीम स्कोप ने साहेब इलेवन को 59 रन से हरा किया ख़िताब पर कब्ज़ा
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे कल कॉर्पोरेट ग्रुप का फ़ाइनल मैच टीम स्कोप और साहेब इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सीईओ डा संजय बंसल का खिलाड़ियों से परिचय उपरांत साहेब इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम स्कोप की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाएं, साहेब इलेवन की तरफ से गेजवाबी पारी खेलने उतरी साहेब इलेवन की टीम 17.5 ओवर में 100 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई और यह मैच 59 रन से हार गई। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर और पार्षद वार्ड 70 श्री अशोक वाणी, पार्षद वार्ड 69 श्री सूर्यकांत गुप्ता, बीडीसीए के उपाध्यक्ष डॉ सुशील सिंह ठाकुर, सहसचिव बीडीसीए मुजीबउद्दीन, भोपाल के वरिष्ठ क्रिकेटर श्री बी राजन राव, श्री मनीष शुक्ला, श्री अतुल वर्मा, श्री प्रदीप दुबे, श्री अतुल खरे, श्री विजय तिवारी समेत अनेक वरिष्ठ क्रिकेटर और और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कल वेटरन ग्रुप का डिसाइडर मैच रेलवे मास्टर्स और भोपाल मास्टर्स के मध्य खेला जाएगा और इस मैच मे जो टीम जीतेगी वही फ़ाइनल मे प्रवेश करेगी। आईपीसीए की टीम पहले ही फ़ाइनल मे प्रवेश कर चूकि है। फ़ाइनल 9 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 9 बजे से खेला जाएगा।
KKR की जीत के पीछे छिपी इमोशनल कहानी, वरुण चक्रवर्ती ने किया खुलासा
एनजीओ की आड़ में काला खेल? लड़कियों पर जबरन थोपी जा रही थीं धार्मिक बातें
टीम इंडिया के भविष्य पर अय्यर का भरोसा, वैभव को बताया खास खिलाड़ी
पुराना पुल होगा जमींदोज: एमपी सड़क विकास निगम ने शुरू की फोरलेन ब्रिज की तैयारी
BCCI का मास्टर प्लान: अलग-अलग सीरीज में दिखेंगी दो भारतीय टीमें