मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में भेंट कर प्रदेश में जारी गेहूँ उपार्जन के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें बताया कि गेहूँ उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं, स्लॉट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के किसानों से गेहूँ उपार्जन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वे स्वयं भी उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश में नर्सिंग में प्रवेश अब भारतीय नर्सिंग परिषद के नियमानुसार होंगे
भोजशाला केस में आज आएगा बड़ा फैसला, कानून व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
यूएई दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति से मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो कांग्रेस भड़की, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
‘कार-बाइक छोड़िए, साइकिल चलाइए’, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा