कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग, एलएनसीटीएस, भोपाल  द्वारा एमपीसीएसटी भोपाल द्वारा प्रायोजित "बौद्धिक संपदा  अधिकार (आईपीआर) एवं आईपी प्रबंधन" विषय पर एक तीन दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसटीटीपी) का आयोजन 17, 18, 19 सितंबर 2025 को लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस  ( एलएनसीटीएस)  , भोपाल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकारों, पेटेंट दाखिल करने की प्रक्रियाओं, कॉपीराइट संबंधी मुद्दों, ट्रेडमार्क पंजीकरण और कुशल आईपी प्रबंधन की रणनीतियों का गहन ज्ञान प्रदान करना है।
यह कार्यक्रम  स्टूडेंट्स के लिए आयोजित है।
डा . अनुपम चौकसे, सचिव एलएनसीटी समूह ने कहा कि यह पहल जागरूकता पैदा करने और प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा के नवाचार, संरक्षण और व्यावसायीकरण के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने में मदद करेगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ भावना पिल्लई, डा. भूपेश गौर एवं डा. शैलेंद्र गुप्ता हैं। इस अवसर देश के माने हुए विषय विशेषज्ञों, शिक्षकों ओर  वैज्ञानिकों का सानिध्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्राप्त होगा। इनमें प्रमुख है, विकास असावत — पेटेंट एवं ट्रेडमार्क वकील, आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र, जिन्होंने आईपीआर पर कई कार्यशालाएँ आयोजित की हैं।

डॉ. अजय कुमार चौबे — एमएएनआईटी भोपाल के शोधकर्ता, मार्गदर्शक और शिक्षक, जिन्हें स्टार्टअप्स के मार्गदर्शन का व्यापक अनुभव है।

डॉ. एन. के. चौबे — एमपीसीएसटी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति के एक जाने-माने विशेषज्ञ।

श्रीमती अपर्णा पांडे — आईपीआर सलाहकार, जो स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को उनके आईपी सफ़र में सहयोग प्रदान करती हैं।

डॉ. सौरभ, एआईसीटीई — जो अकादमिक-उद्योग सहयोग को मज़बूत करने के एआईसीटीई के मिशन का प्रतिनिधित्व करते हैं।”