निसान ने लॉन्च किया नया मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन – द बोल्डेस्ट ब्लैक
गुरुग्राम: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज अपने बहु-प्रतीक्षित निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन की लॉन्चिंग की घोषणा की। यह कंपनी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी का स्ट्राइकिंग एवं प्रीमियम, ब्लैक थीम पर आधारित वैरिएंट है। 8.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत के साथ कूरो स्पेशल एडिशन में द बोल्डेस्ट ब्लैक फिलॉसफी को अपनाते हुए बोल्डेस्ट स्टाइलिंग, बेहतरीन इंटीरियर ब्लैक थीम और जापान से प्रेरित डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। नई निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन 11,000 रुपये की आकर्षक कीमत पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। ग्राहक निसान मोटर इंडिया के किसी अधिकृत डीलरशिप या निसान मोटर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट www.nissan.in के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन का नाम जापानी भाषा से लिया गया है। जापानी में ब्लैक यानी काले को कूरो कहा जाता है। इसमें सॉफिस्टिकेशन और जापान के डिजाइन की झलक दिखेगी। स्पेशल एडिशन की एक अनूठी विजुअल आइडेंटिटी होगी, जिसमें पूरा एक्सटीरियर एवं इंटीरियर ब्लैक होगा, जिससे बाहर और अंदर से प्रीमियम और स्टाइलिश लुक आएगा। ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और सहूलियत बढ़ाने के लिए मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन को निसान की वेबसाइट पर फोटोरियलिस्टिक विजुअल्स के साथ प्रभावी 3डी कॉन्फिगरेटर के माध्यम से पेश किया गया है, जिससे इसके फीचर्स अच्छी तरह से देखे जा सकते हैं।
प्रमुख फीचर्स:
• मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन को टर्बो पेट्रोल और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल पावरट्रेन, दोनों विकल्पों के साथ पेश किया गया है
• लेफ्ट फेंडर पर मैग्नाइट ब्रांडिंग के नीचे खास और एक्सक्लूसिव ‘कूरो’ बैज लगाया गया है
• पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, रेजिन ब्लैक फ्रंट एवं रियर स्किड प्लेट्स, ग्लॉस ब्लैक रूफ रेल, बोल्ड आर16 डायमंड कट अलॉय व्हील और ब्लैक डोर हैंडल से बढ़ेगी खूबसूरती
• मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन में बेहतर विजिबिलिटी एवं सड़क पर मजबूत प्रजेंस के लिए स्टैंडर्ड फीचर के रूप में लाइट सैबर टर्न इंडिकेटर के साथ सिग्नेचर ब्लैक एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं
• मिडनाइट थीम वाले डैशबोर्ड के साथ डार्क थीम इंटीरियर, पियानो ब्लैक फिनिश्ड गियर शिफ्ट गार्निश, पियानो ब्लैक फिनिश्ड स्टीयरिंग इंसर्ट, सन वाइजर्स और डोर ट्रिम्स
• फीचर अपग्रेड के रूप में सैबल ब्लैक वायरलेस चार्जर को स्टैंडर्ड के रूप में और स्टील्थ डैश कैम को एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध कराया गया है
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘नए निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन में बोल्ड डिजाइन एवं रिफाइंड क्राफ्टमैनशिप की झलक दिखती है, जिसे एक अलग, प्रीमियम और फीचर से भरपूर कार को लेकर ग्राहकों की जबर्दस्त मांग को देखते हुए तैयार किया गया है। इससे पिछले निसान मैग्नाइट कूरो स्पेशल एडिशन को ऑल ब्लैक एस्थेटिक एवं अनूठी आइडेंटिटी के लिए ग्राहकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।’
तेजस्वी यादव बोले- भाजपा और RSS संविधान बदलना चाहती हैं
भोपाल में गंभीर अपराध, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
वंदे मातरम् विवाद: मोहन यादव ने मांगा इस्तीफा, बढ़ा राजनीतिक तनाव