विश्व वानिकी दिवस पर "वानिकी में नवाचार" पर संगोष्ठी आयोजित
भोपाल : विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन भवन परिसर में अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कांसोटिया के मुख्य आतिथ्य में “वानिकी में नवाचार’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कांसोटिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को वन एवं वन्य-जीवों के प्रति जागरूक करने के लिये वन विभाग द्वारा अनुभूति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
संगोष्ठी को प्रमुख सचिव पर्यावरण गुलशन बामरा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
संगोष्ठी में विश्व प्रकृति निधि, मध्यप्रदेश की प्रभारी संगीता सक्सेना ने अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण और अर्थ अवर-डे पर केन्द्रित पोस्टर भेंट किये। प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास यू.के. सुबुद्धि ने आभार व्यक्त किया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन-2 कमलिका मोहंता ने संगोष्ठी का संचालन किया।
अदालत का सख्त संदेश, पीड़ितों की पहचान उजागर करने वालों पर होगी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में दर्दनाक दुर्घटना, मौके पर ही दो लोगों की मौत
केरल में कांग्रेस बनाम विपक्ष, सतीशन पर विवाद गहराया
मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को दी क्लीन चिट, फिर किससे नाराज़ थे बोरदोलोई?
जिनेवा में बलूचिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान, हस्तक्षेप की मांग तेज