भारत के स्वतंत्रता दिवस के 78वें वर्ष पर, मशहूर होम अप्लायंस ब्रांड केनस्टार ने एक खास पहल की घोषणा की है। ब्रांड ने देशभर के लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त को शाम 6 से 7 बजे तक एक घंटे के लिए अपने मोबाइल फोन को अलग रख दें और यह समय अपने परिवार, दोस्तों और करीबी लोगों के साथ बिताएं। इस कैंपेन को नाम दिया गया है – #NoPhoneHour।

इस पहल के ज़रिए केनस्टार हर भारतीय को याद दिलाना चाहता है कि आज़ादी सिर्फ भौगोलिक या राजनीतिक नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया की भागदौड़ से भी थोड़ी दूरी बनाकर अपनों के साथ समय बिताने में भी है। केनस्टार के सीईओ, श्री सुनील जैन ने कहा, “#NoPhoneHour सिर्फ एक सोशल मीडिया कैम्पेन नहीं, बल्कि एक संदेश है – कि हम उन रिश्तों को फिर से समय दें जो हमारे जीवन की असल खुशियों की वजह हैं। आज जहां हम हजारों वर्चुअल फॉलोअर्स के साथ जुड़े हैं, वहीं हकीकत में एक सच्चे रिश्ते की गर्माहट की कमी महसूस करते हैं। यह पहल उसी कमी को भरने की एक छोटी कोशिश है।” #NoPhoneHour (#नोफोनआवर) कैम्‍पेन भारत के लोगों से एक सार्थक संकल्प लेने का आह्वान करता है, कि वे वर्चुअल दुनिया को एक तरफ रखें और वास्तविक संबंध के एक घंटे को अपनाएं। इस अभियान में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग केनस्टार की वेबसाइट पर जाकर एक डिजिटल संकल्प दीवार पर हस्ताक्षर कर सकते हैं: