खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन पर 04 ट्रैक्टर जब्त
बिलासपुर: कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल मोहदा एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत एवं पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना बिल्हा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।
इन गर्मियों में रिफ्रैश्ड और हाइड्रेटेड रहें डाबर रियल एक्टिव के साथ- असली फलों के गुणों से भरपूर इस ज्यूस में अतिरिक्त चीनी और अतिरिक्त प्रीज़रवेटिव का इस्तेमाल नहीं होता
जावद के इनोवेशन पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी से हुई खास चर्चा
AAP से चुनाव लड़ चुके एचएस फूलका अब BJP में, 1984 दंगा मामलों के वकील की नई पारी
सिम रैकेट खुलासा: कंबोडिया भेजे गए 600+ भारतीय कार्ड, साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश
दो बेटियों की परवरिश पर बड़ा असर, पति का विवादित कदम