सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर अब एआई का होगा नियंत्रण
भोपाल मे शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
भोपाल । मध्य प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा रहा है। इसे आधार से लिंक किया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली मे राशन का वितरण सही लोगों तक हो सके। इसके लिए इस तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है।
जिन लोगों को राशन दिया जा रहा है। आधार के माध्यम से उनके दस्तावेजों का परीक्षण संभव हो पाएगा। पात्र लोगों को ही राशन दिया जाएगा। पात्र और अपात्र की आसानी से पहचान हो सकेगी। गरीबों के नाम पर अभी जो राशन अपात्र लोग ले रहे हैं। उन पर रोक लगाई जा सकेगी।
अधिकांश जिलों में 75 से 85 फ़ीसदी तक सार्वजनिक वितरण प्रणाली का मुक्त अनाज बट रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गेहूं चावल शक्कर इत्यादि का वितरण किया जाता है। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है। इसको रोकने के लिए अब एआई की मदद ली जाएगी। एआई तकनीकी के माध्यम से अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन का वितरण होगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे अभी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शुरू किया जाएगा। बाद में इसे मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत