अलाना ने अमेज़न लॉन्चपैड की मदद से सौंदर्य नवोन्मेष को जोड़ा महिला शक्ति से
अपने होंठों के कालेपन, रूखेपन और संवेदनशीलता से सालों तक जूझने के बाद राशि बहल मेहरा ने ठान लिया कि अब बस बहुत हुआ। उन्हें अहसास हुआ कि लाखों लोग चुपचाप यही समस्या झेल रहे हैं, जैसे असमान रंगत, धूप का असर, धूम्रपान की वजह से कालापन आदि, लेकिन बाज़ार में समाधान के नाम पर सिर्फ फ्लेवर्ड बाम उपलब्ध थे जो इन परेशानियों को मात्र छुपाने भर में मदद करते थे, इनका इलाज नहीं करते थे। इसी गहरी व्यक्तिगत ज़रूरत और वैज्ञानिक इरादे से जन्म हुआ अलाना (ALANNA) का। राशि ने फिर अमेज़न पर भारत का पहला विशेष लिप-केयर ब्रांड अलाना लॉन्च किया, जो अस्थायी राहत नहीं, बल्कि कालेपन को जड़ से मिटाता है और होंठों की परेशानी को गहराई से दूर करता है। आज एक महिला का निजी संघर्ष बहुत से लोगों की आत्मविश्वास भरी मुस्कान बन चुका है।
अमेज़न लॉन्चपैड के साथ एक उद्देश्य-आधारित ब्रांड का विस्तार
राशि के लिए, अमेज़न लॉन्चपैड कार्यक्रम ने विश्वसनीयता, राष्ट्रव्यापी पहुंच और ग्राहकों को नए, नवोन्मेषी ब्रांड तलाशने के लिए विश्वसनीय माहौल प्रदान किया। अमेज़न के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे, पारदर्शी प्रणाली और मार्केटिंग (विपणन) समर्थन के साथ, अलाना तेज़ी से विस्तार करने और घरेलू बाज़ार में दूर-दूर के ग्राहकों तक पहुंचने में कामयाब रहा। इस मार्केटप्लेस ने ब्रांड को दृश्यता (विज़िबिलिटी) संबंधी चुनौतियों से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ख़ास तौर पर टियर-2 और टियर-3 क्षेत्रों में, जहां विशिष्ट सौंदर्य समाधानों के बारे में जागरूकता अभी भी उभर रही है।
महिला उद्यमिता दिवस इस बात की याद दिलाता है कि कैसे डिजिटल कॉमर्स, अलाना जैसे महिला-प्रधान ब्रांडों को फलने-फूलने में मदद कर रहा है। अमेज़न के विक्रेता टूल, एआई-आधारित अनुशंसा और ग्राहक अंतर्दृष्टि ने ब्रांड को लिस्टिंग को अनुकूलित करने, उत्पाद खोज क्षमता में सुधार करने और विज्ञापन दक्षता बढ़ाने में मदद की। गुवाहाटी, इंदौर, कोयंबटूर और श्रीनगर जैसे शहरों से ऑर्डर आने लगे, जिससे नए और विज्ञान-समर्थित उत्पादों को चुनते समय ग्राहकों का मार्केटप्लेस पर भरोसा और मज़बूत हुआ। अलाना एफबीए की मदद से तेज़ डिलीवरी और निर्बाध रिटर्न सुनिश्चित करने के साथ-साथ, निरंतर, उच्च-गुणवत्ता वाला ग्राहक अनुभव बनाए रखने में कामयाब रहा है।
वहनीय रोज़गार के ज़रिये महिलाओं का सशक्तिकरण
अलाना के परिचालन में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान है जो क्रिएटर, परिचालन टीम और फ्रीलांसर के तौर पर काम करती हैं। राशि सोच-समझकर लचीले अवसर प्रदान करती हैं जिससे महिलाओं को व्यक्तिगत ज़िम्मेदारियों को संतुलित करते हुए पेशेवर के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जिससे ब्रांड के कर्मचारियों को प्राथमिकता देने के मूल्यों को बल मिलता है।
अलाना आने वाले दिनों में, अपने विज्ञान-समर्थित दृष्टिकोण के तहत होंठों की देखभाल के आलावा चेहरे, बाल और शरीर की देखभाल की श्रेणियों को शामिल करने की तैयारी कर रहा है, जिनके तहत संवेदनशील त्वचा के लिए बनाए गए सौम्य फॉर्मूलेशन के साथ पिगमेंटेशन, टैनिंग, मुंहासे और बेजान त्वचा जैसी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यम के रूप में, ब्रांड अपनी पूरी प्रणाली में महिलाओं के लिए फॉर्मूला बनाने वालों और क्रिएटर से लेकर मार्केटिंग और परिचालन टीमों तक के लिए अवसर पैदा करता है। ब्रांड इन महिलाओं की सुविधा के लिए लचीली भूमिकाएं प्रदान करता है जिससे उन्हें अपनी शर्तों पर करियर बनाने में मदद मिलती है।
अमेज़न के उल्लेखनीय समर्थन से, अलाना न केवल सौंदर्य के लिहाज़ से एक नई श्रेणी में अग्रणी बना रहा है, बल्कि यह भी प्रदर्शित कर रहा है कि कैसे देश भर की महिला उद्यमी एक-एक कर समाधान पेश कर, धीरे-धीरे ग्राहकों को जोड़कर और एक के बाद एक सफलता हासिल कर, विशेष उद्देश्य से जुड़े ब्रांडों को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल मार्केटप्लेस का उपयोग कर सकती हैं।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह