कल्लाकुरिची शराब कांड के पीड़ितों को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
केरल भाजपा के नेता अनिल एंटनी, अरविंद मेनन और सांसद जीके वासन सहित एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अवैध शराब त्रासदी के संबंध में ज्ञापन सौंपा।उन्होंने आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि कल्लाकुरिची में नकली शराब त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा और न्याय मिले।बता दें कि ज्ञापन में कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने की त्रासदी के अनुसूचित जाति के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है। दरअसल, तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से अबतक 63 लोगों की मौत हो गई है और 150 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।वहीं, पुलिस ने जहरीली शराब की आपूर्ति करने वाले मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मेथनॉल युक्त शराब पीने से इन लोगों की जान गई है। जहरीली शराब पीने के बाद राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में कुल 159 लोगों का इलाज चल रहा है। कल्लाकुरिची सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 110 लोग भर्ती हैं। पुडुचेरी में 12, सलेम में 20 और विलुप्पुरम के सरकारी अस्पताल में चार लोगों का इलाज चल रहा है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त