थीम: बैंकेबिलिटीज़दिव्यांगजन की क्षमताओं पर विश्वास

 

मुंबई, 4 दिसंबर, 2025: भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में "बैंकेबिलिटीदिव्यांगजन की क्षमताओं पर विश्वास" थीम के तहत एक विशेष समारोह आयोजित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (IDPD) 2025 मनाया। यह पहल कर्मचारियों और समाज के एक बड़े वर्ग के बीच जागरूकता लाने, समावेशन की कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) के सशक्तीकरण की दिशा में बैंक द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

 

 2,325 से अधिक दिव्यांग कर्मचारियों के साथ, जो बैंक के कुल स्टाफ संख्या के ~3% हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं, बैंक ऑफ़ बड़ौदा सुलभ कार्यस्थल, सहायक उपकरण, कस्टमाइज़्ड भूमिकाएं और समान विकास के अवसर प्रदान करते हुए विविधता, समानता और समावेशन (डीईआई) के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हैइस कार्यक्रम में सुश्री बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे

 

इस कार्यक्रम में स्टाफ कर्मचारियों द्वारा एक जागरूकता नाटिका प्रस्तुत की गई तथा कुछ प्रेरक दिव्यांग शख़्सियतों जैसे सुश्री सुष्मिता बी. बुबना, सीईओ, एसेंट नेटवर्क्स और संस्थापक मीडिया एंटरप्राइज़ेस-फैयदा तथा सुश्री प्रेरणा ढोने, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, व्हीलचेयर बास्केटबॉल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बैंड "बांसुरी ब्लिस" द्वारा एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई और सेल्फ एस्टीम फाउंडेशन फॉर द डिसेबल्ड के दिव्यांग कलाकारों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई। कर्मचारियों ने सहानुभूति और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किए गए इंटरैक्टिव, गैर-मौखिक खेलों में भी प्रतिभागिता की।

 

सुश्री बीना वाहिद, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, "अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस हमें स्मरण कराता है कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अपार क्षमताएं निहित हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा समान अवसरों की उपलब्धता, आसान एक्सेस और कठिनाइयों के समाधान के माध्यम से एक समावेशी ईकोसिस्टम के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि प्रत्येक कर्मचारी और ग्राहक सम्मान के साथ खुलकर जीवन जिएं  और उन्नति करें।

 

सुश्री वाहिद ने कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों के लिए एक्सेस और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। अब बैंक की 6,979 शाखाओं में रैंप सुविधाएं उपलब्ध हैं, डोरस्टेप बैंकिंग, टॉकिंग एटीएम, इनसाइट ब्रेल डेबिट कार्ड और आसान एक्सेस के लिए, उन्नत डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं। कर्मचारियों के लिए, कल्याणकारी योजनाएं, सहायक तकनीक, प्रशिक्षण सत्र और कॅरियर में प्रगति के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने वाली नीति जैसी पहलें शामिल हैं