भेल के रिटायर्ड डीजीएम को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे 25 लाख रुपए

भोपाल। भोपाल में भेल के ट्रांसफार्मर डिपार्टमेंट के रिटायर्ड डीजीएम अफसर को रशियन गर्ल के हनीट्रैप में फंसा लिया। होटल में बुलाकर 27 वीडियो बनाए। आरोपी 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। 2 महिला समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भेल के अफसर को उसके दोस्त ने ही वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल कराया। वो ब्लैकमेलर्स की गैंग में शामिल था। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। 40 हजार रुपए ऐंठने के बाद 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। डीजीएम के अफसर को उसके दोस्त ने ही वीडियो बनवाकर ब्लैकमेल कराया। वो ब्लैकमेलर्स की गैंग में शामिल था। आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था। 40 हजार रुपए ऐंठने के बाद 2 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
भेल के अफसर ने दोनों महिलाओं से जान-पहचान बढ़ाई। पीड़ित अफसर को होटल में मिलने के लिए बुलाया गया। आरोपियों ने बताया कि एक रशियन महिला है और इसी झांसे में आकर अफसर होटल के कमरा नंबर-105 में पहुंचे। आरोपियों ने रिटायर्ड अफसर के वीडियो शूट कर लिए। एक आरोपी अफसर के पास वीडियो लेकर आया और बोला कि आपके ऐसे कई वीडियो हमारे पास हैं, इन्हें हम वायरल कर देंगे। आरोपियों ने अफसर से पैसे मांगना शुरू किया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर फोन करने लगे। पीड़ित को डराने-धमकाने लगे। अलग-अलग तरीकों से आरोपियों ने रिटायर्ड से 2 लाख से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद भी पैसे मांगना बंद नहीं किया तो अफसर पुलिस के पास पहुंचे।
दोस्त ने ही अफसर को महिलाओं से मिलाया
अफसर का दोस्त एक स्क्रैप ठेकेदार है। उसने ही पार्टी में रिटायर्ड अफसर को महिलाओं से मिलाया था। उनसे नजदीकियां बढ़ाने के लिए उकसाया था। इसके बाद रशियन गर्ल के नाम पर होटल में बुलाकर अफसर का अश्लील वीडियो शूट कर लिया। ब्लैकमेल करके 2 लाख से ज्यादा की वसूली की। स्क्रैप ठेकेदार शशांक वर्मा ने डीजीएम अफसर को 2 महिलाओं से मिलाया था। उसने कहा था कि दोनों विश्वसनीय हैं। कोई बात लीक नहीं होगी। ऐसी बातें सुनकर रिटायर्ड अफसर झांसे में आ गए। गोविंदपुरा थाने की डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने कहा कि पीड़ित पहले बदनामी के डर से शिकायत नहीं करा रहे थे। पुलिस के कहने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला केस दर्ज किया है। इसमें शशांक वर्मा, ममता द्विवेदी, दीपक भगोरे और पूजा राजपूत शामिल हैं। डीजीएम फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़ के मामले में भी सुर्खियों में आए थे।