लक्ष्मीपति बॉयज टी 10 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का शानदार समापन

भोपाल, लक्ष्मीपति बॉयज टी 10 टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक मुकाबलों में आज दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पूरे दिन दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिला।पहले सेमीफाइनल में केवीएम और कार्तिक 11 के बीच मुकाबला खेला गया। केवीएम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वीरेंद्र सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में बाबू 11 और बिहार टाइगर्स आमने-सामने हुए। बिहार टाइगर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुधांशु रहे।फाइनल मुकाबला केवीएम और बिहार टाइगर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार टाइगर्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 95 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केवीएम की टीम 10 ओवरों में 82 रन ही बना सकी। बिहार टाइगर्स ने यह मुकाबला 12 रन से जीतकर Laxmipati Boy’s T-10 Tennis Ball Cricket Tournament 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम बिहार टाइगर्स को ₹21,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता केवीएम को ₹11,000 नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में पूरे समय शानदार प्रदर्शन करने वाले श्री वीरेंद्र सोनी (KVM) को “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” के सम्मान से नवाजा गया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के सीईओ डॉ. संजय बंसल, प्रिंसिपल डा जे  पी माकवे उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। पूरे टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल, खिलाड़ियों, अंपायरों, दर्शकों एवं सभी सहयोगियों की सराहना की गई। यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुए।